*मांडल से गढ़बोर चारभुजा नाथ के लिए पैदल यात्रा जत्था 17 सितंबर को होगा रवाना*
21 सितंबर को गढ़बोर में होगी विशाल भजन संध्या
महेश कुमार बिड़ला मीडिया प्रभारी मांडल भीलवाड़ा मांडल (भीलवाड़ा) क्षेत्र के प्रसिद्ध बड़ा मंदिर धाम से श्री चारभुजा नाथ जी के दर्शनार्थ गढ़बोर के लिए पदयात्रियों का जत्था आगामी 17 सितंबर को गाजे-बाजे के साथ रवाना होगा। चारभुजा पदयात्रा संघ के अध्यक्ष प्रीतम गोस्वामी ने बताया यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इस पैदल यात्रा जत्थे में युधिष्ठिर जोशी, प्रीतम गिरी,मनीष पटवारी,गुड्डू मंडोवरा, सोनू मंडोवरा, गोपाल सारस्वत, अंतिम व्यास, नारायण चेला सर, मुरली जोशी एवं कमलेश तड़वा सहित कई भक्तगण शामिल रहेंगे।
20 को पहुंचेंगे गढ़बोर, 21 को भव्य भजन संध्या
आयोजकों ने बताया कि मांडल के बड़ा मंदिर धाम से रवाना होकर पदयात्री विभिन्न मार्गों से होते हुए 20 सितंबर को गढ़बोर धाम पहुंचेंगे। इसके बाद 21 सितंबर की शाम को गढ़बोर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
जलझूलनी ग्यारस पर बेवाण उत्सव में होंगे शामिल
22 सितंबर को पवित्र जलझूलनी एकादशी (ग्यारस) के पावन अवसर पर सभी पदयात्री भगवान चारभुजा नाथ के ठाकुर जी के बेवाण जुलूस और जलझूलनी उत्सव में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाएंगे। पदयात्रा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।