दीनदयाल धर्मशाला के बाहर मुख्य सड़क पर लगा मोटर साइकिलों के खड़े होने से मार्ग हुआ बन्द
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-शाहपुरा के जिला अस्पताल के सामने गाँधीपुरी कॉलोनी के बाहर भीलवाड़ा-शाहपुरा की मुख्य सड़क पर मोटरसाइकिलों के खड़ी होने से मार्ग जिला अस्पताल का मार्ग बन्द हो रखा है।जिससे एम्बुलेंस का आना-जाना भी मुश्किल हो रहा है।
शाहपुरा के जागरूक,सक्रिय,समाज सेवक व शाहपुरा की हर छोटी-मोटी समस्याओं को उठाने वाले महेश (बन्टी)शर्मा ने बताया कि शाहपुरा-भीलवाड़ा मार्ग जगह-जगह खड़े हो रखे है।सड़को पर पानी भरा हुआ है।सड़को की साइडे खराब हो रखी है।भीलवाड़ा रोड के चौधरी पेट्रोल पम्प,शिवपुरा (सोपुरा)चौराया के पास विकट मोड़ है जहाँ पर अंग्रेजी बम्बूल उगे हुए है जो यातायात के सांधनो के आने-जाने में समस्या पैदा करते है जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।शाहपुरा में बड़ौदा बैंक के बारह भी बहुत अतिक्रमण लगा रहता है यहा भी रामद्वारा के बाहर विकट मोड़ है जिससे इन अतिक्रमण की वजह से कभी भी हादसा हो सकता है।रामशाला विद्यालय व रामद्वारा के बाहर भी अस्थाई बस स्टैंड है यहा पर भी महिलाओं-पुरुषों के लिए शौचालय व पीने के पानी की व्यवस्था नही है।
महेश (बन्टी) शर्मा ने कहा कि जिला अस्पताल के सामने जो मोटरसाइकिलो का अतिक्रमण, सड़को पर पानी भरा होना, अस्थाई बस स्टैंड शौचालय व पीने के पानी की व्यवस्था व बड़ौदा बैंक के बाहर मोटरसाइकिलो का अतिक्रमण आदि कार्यो पर प्रशासन का ध्यान दिया जाए व शाहपुरा-भीलवाड़ा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।