मुजफ्फरपुर: विधि-व्यवस्था को लेकर आयुक्त सख्त, भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
तिरहुत प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने विधि-व्यवस्था, जन वितरण प्रणाली, राजस्व एवं परिवाद निवारण समेत विभिन्न मामलों की समीक्षा की।
🔹 विधि-व्यवस्था संधारण के लिए मिशन मोड में कार्रवाई का निर्देश।
🔹 भूमि विवादों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर त्वरित निष्पादन और नियमित अनुश्रवण पर जोर।
🔹 प्रशासन, पुलिस, राजस्व, निबंधन, खनन, मद्य-निषेध व परिवहन विभाग के बीच बेहतर समन्वय का निर्देश।
🔹 जन शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निष्पादन और जनता की संतुष्टि सुनिश्चित करने को कहा।
🔹 पीडीएस दुकानों की नियमित जांच व अनियमितता पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश।
🔹 सुचारू यातायात, शांति और विधि-व्यवस्था के लिए प्रशासनिक तंत्र को 24x7 सक्रिय रहने का निर्देश।
आयुक्त ने स्पष्ट कहा—विधि-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
#TirhutNews #Muzaffarpur #TirhutDivision #LawAndOrder #LandDispute #BiharNews #MuzaffarpurNews
Bihar, India | Aug 21, 2026