चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायती राज भवन में गुरुवार को दोपहर 3:00 के करीब “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत बेटी जन्मोत्सव — कन्या रत्न सम्मान समारोह का भव्य रूप से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में नवजात बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाते हुए उन्हें और उनकी माताओं को सम्मानित किया गया।