चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित माँ दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को आचार्य पंडित शशिकांत मिश्रा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं महायज्ञ के संकल्प के साथ दोपहर 1:00 बजे ढोल-नगाड़ों की थाप और शंखध्वनि के बीच शोभायात्रा निकाली गई।