चरपोखरी: चरपोखरी डिग्री कॉलेज पर सियासी संग्राम, श्रेय लेने की होड़ में आमने-सामने पूर्व और वर्तमान विधायक
चरपोखरी में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज को लेकर सियासत गरमा गई है। कॉलेज की स्वीकृति का श्रेय लेने को लेकर वर्तमान विधायक महेश पासवान और पूर्व विधायक शिव प्रकाश रंजन के बीच खुलकर बयानबाजी शुरू हो गई है। पूर्व विधायक शिव प्रकाश रंजन का दावा है कि उनके कार्यकाल में ही डिग्री कॉलेज की मांग सरकार के सामने रखी गई थी।