
पंचायत चुनाव 2026: शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां तेज, सीओ गौरव सारस्वत ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण,
सूरौठ व शेरपुर पंचायत समितियों के मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश।
सूरौठ।
आगामी पंचायत चुनाव-2026 को लेकर पुलिस प्रशासन ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में हिण्डौन सिटी वृताधिकारी गौरव सारस्वत ने सूरौठ थानाधिकारी सुमेर सिंह के साथ पंचायत समिति सूरौठ एवं शेरपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से जरूरी बिंदुओं की जांच की। इस दौरान मतदान केंद्रों की स्थिति और आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
पुलिस प्रशासन की ओर से आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से तैयारियां की जा रही हैं। मतदान केंद्रों का निरीक्षण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।