सवाई माधोपुर में निर्माण कार्य के दौरान पलटी मशीन, टला बड़ा हादसा
सवाई माधोपुर के पुराने शहर स्थित रेगर मोहल्ले के पास पुलिया के नजदीक एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य के लिए जा रही एक मशीन अचानक पलट गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अगर मौके पर कोई व्यक्ति इसकी चपेट में आ जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
#hilightsfollowers #followersreels #NewsUpdateNews #followersnonfollowers #updatechallenge #NewsUpdate #highlight #Gangapurcity #highlights #SawaiMadhopur Amita Meena Journalist News57