सवाई माधोपुर। मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय युवक दिलखुश मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के बैंक खाते में साइबर ठगी की राशि प्राप्त होने का मामला सामने आया था।
पुलिस के मुताबिक, साइबर सेल से मिले निर्देशों पर संदिग्ध बैंक खातों की जांच की गई। इस दौरान इंडियन बैंक, सवाई माधोपुर के एक खाते में साइबर फ्रॉड की राशि आने की जानकारी मिली। मामले में उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता निवासी देवकरण यादव की शिकायत दर्ज थी।
जांच के बाद पुलिस ने दिलखुश मीणा (22) निवासी मथुरा पुरा , थाना मानटाउन, सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा अग्रवाल और पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र कुमार के सुपरविजन में मानटाउन थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में एएसआई प्रेमप्रकाश सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
#hilightsfollowers #followersreels #NewsUpdateNews #followersnonfollowers #updatechallenge #NewsUpdate #highlight #Gangapurcity #highlights #SawaiMadhopur Amita Meena Journalist News57 SawaiMadhopur news Gangapur City Portal News 25 Rajasthan SP Sawaimadhopur Sp Gangapurcity Rajendra Kumar Meena