जीवली में काले देव का लक्खी मेला 19 को
गंगापुरसिटी जन आस्था का केन्द्र जीवली पंचायत स्थित प्रसिद्ध काले देव बाबा मंदिर परिसर में एक दिवसीय लख्खी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में है। मंदिर कमेटी सदस्य पंडित सचिन जीवली ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा काले देव का मेला आश्विन शुक्ल नवमी
19 अक्टूबर (सोमबार ) को आयोजित होगा। मेले की तैयारियों को लेकर ग्रामीण एवं कार्यकर्त्ता जुटे हुए है। इस मंदिर को लेकर न केवल क्षेत्र बल्कि दूर-दराज के लोगों में भी गहरी आस्था है। ग्रामीणों ने बताया कि मान्यता के चलते बाबा के दरबार में कुत्ता, सांप व बिच्छू आदि जहरीले जीव-जन्तुओं के काटने पर लगाए गए बंध को कटवाने के लिए बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचते है। आस्था के चलते लोगों को फायदा भी मिलता है। इस अवसर पर हर बर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है!