नई सोच, नया सेवां — अब गांव के विकास के लिए बदलाव जरूरी है!
बदलाव की शुरुआत सोच बदलने से होती है, और गांव का भविष्य सही निर्णय लेने से!
आज समय आ गया है कि हम वर्षों पुरानी उस परंपरा को बदलें, जिसमें लोग विकास और काम के आधार पर नहीं, बल्कि थोकबंदी, गुटबाजी और बाड़ेबंदी के आधार पर वोट देते हैं।
सेवा ग्राम पंचायत के सभी जागरूक नागरिकों, युवाओं और शिक्षित साथियों से अपील है कि एक बार समलेटी ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों को जरूर देखें और समझें कि अगर जनप्रतिनिधि ठान लें, तो गांव की तस्वीर बदली जा सकती है।
गांव का सरपंच केवल एक पद नहीं, बल्कि गांव की तरक्की की जिम्मेदारी है। सड़क, नाली, साफ-सफाई, पानी, शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे गांव की जरूरत हैं।
अब फैसला हमें करना है—हमें पुराने रिवाजों के साथ चलना है या नई सोच के साथ अपने गांव का भविष्य बदलना है।
जो लोग वर्षों से चुनाव लड़ते आ रहे हैं, उनसे सवाल पूछना जरूरी है— क्या गांव की समस्याएं दूर हुईं? क्या गांव को विकास की नई दिशा मिली? क्या आने वाली पीढ़ी को बेहतर सुविधाएं मिलीं?
चुनाव लड़ना हर किसी का अधिकार है, लेकिन जनता को भी यह अधिकार है कि वह काम, सोच, ईमानदारी और विकास के विजन के आधार पर अपना प्रतिनिधि चुने।
मैं खुद लगभग 38 वर्ष की उम्र में यह महसूस करती हूं कि सरपंच से मेरा कोई निजी काम हो या ना हो, लेकिन गांव की सड़क, पानी, सफाई और बच्चों के भविष्य से हम सभी का संबंध है। इसलिए निजी स्वार्थ और आपसी गुटबाजी से ऊपर उठकर गांव के हित में सोचना होगा।
अगर आज हमने सही निर्णय नहीं लिया, तो आज की समस्याएं कल भी हमारा पीछा करती रहेंगी।
आइए, जाति, रिश्तेदारी, दबाव और गुटबाजी से ऊपर उठकर एक ऐसी सोच विकसित करें, जिसमें व्यक्ति से बड़ा गांव हो और राजनीति से बड़ा विकास।
🌱 याद रखिए—गांव बदलेगा तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य बदलेगा।
गांव का विकास, सबका विकास। नई सोच, नई शुरुआत —
ग्राम पंचायत सेवा! ✊
#hilightsfollowers #followersreels #NewsUpdateNews #updatechallenge #followersnonfollowers #highlight #NewsUpdate #सवाईमाधोपुर #SawaiMadhopur #Gangapurcity News57 Amita Meena Journalist