Public App Logo
Profile Picture

News7 Rajasthan

@ajay3307836
824Followers
1Following
अग्रवाल समाज के चुनाव संपन्न मनसुख लाल मित्तल बने अध्यक्ष <nis:link nis:type=tag nis:id=wazirpur nis:value=wazirpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=agarwalsamaj nis:value=agarwalsamaj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news7rajasthan nis:value=news7rajasthan nis:enabled=true nis:link/>
गंगापुर सिटी। नवदुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में पुरानी अनाज मंडी स्थित सीताराम मंदिर परिसर में नवरात्र अनुष्ठान एवं नवरात्रा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शुक्रवार को आयोजित डांडिया महारास में माता रानी के भजनों पर महिलाओं ने जमकर गरबा एवं डांडिया नृत्य किया। आयोजन में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और भक्ति के रंग में रंगी नजर आईं।

महोत्सव के दौरान पंडाल में शेर पर सवार मां दुर्गा की सजीव झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सुप्रसिद्ध झांकी कलाकार रामजीलाल शर्मा द्वारा प्रतिदिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की सजीव झांकियां सजाई जा रही हैं, जिन्हें देखकर महिला, पुरुष और बच्चे भावविभोर हो रहे हैं।

महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

इससे पूर्व शाम 7 बजे महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सभापति गीता देवी नरूका, दीपक नरूका, गोविंद प्रसाद बरनाला, दीनदयाल मच्छीपुरा, रामचरण ठिकरिया, दीपक सिंघल, महेश शर्मा, चिमन सिंह फौजदार, गोपाल मित्तल, भगवान शर्मा, सत्येंद्र, श्याम सुंदर शर्मा, गजेंद्र बोहरा, बंटी मेडिकल, राजेश शर्मा, कुंदन गुप्ता, घनश्याम शर्मा, मदन रावत, हरि प्रसाद मच्छीपुरा, राजेंद्र वैद्य, महेंद्र गर्ग, बनवारी टीकम एवं महेश पाल सिंह जादौन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा

शनिवार सुबह नवरात्र के सप्तम दिवस पर पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ मां कालरात्रि का सामूहिक पूजन कराया। इस अवसर पर उन्होंने मां कालरात्रि के स्वरूप और महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि मां का यह स्वरूप अत्यंत उग्र माना जाता है। भयानक स्वरूप होने के बावजूद मां सदैव अपने भक्तों की रक्षा करती हैं और उन्हें शुभ फल प्रदान करती हैं। इसी कारण मां कालरात्रि को शुभंकारी भी कहा जाता है।

रविवार को लगेगा छप्पन भोग

आयोजन से जुड़े अनुज शर्मा, वेद प्रकाश मंगल, हेमेन्द्र बोहरा एवं प्रहलाद शर्मा ने बताया कि रविवार शाम 7 बजे महाआरती, भजन संध्या और सजीव झांकियों के साथ माता रानी को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
गंगापुर सिटी। सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में शुक्रवार को विजय पैलेस मैरिज होम में डांडिया महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में समाज के लोगों, मातृशक्ति और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से आयोजन स्थल को उत्सवमय बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति, उल्लास और सामाजिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सर्व ब्राह्मण महासभा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. शैल शास्त्री रहीं। मंचासीन अतिथियों में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल शर्मा (पार्थ), डॉ. राजेन्द्र शास्त्री, महिला प्रकोष्ठ की संभाग प्रभारी सावित्री शर्मा, संभाग अध्यक्ष शारदा शर्मा, जिलाध्यक्ष शिवचरण शर्मा, कार्यक्रम संयोजक मिथलेश व्यास, मुकेश देहात, राजकुमार उपाध्याय, विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष दिलीप तिवारी, पूर्व सभापति संगीता बौहरा,नीरज दीक्षित, अनिता अवस्थी, अतुल शर्मा एवं रविदत्त जैमिनी सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद सभी ने मां दुर्गा की आरती कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा माता रानी के जयकारों के साथ महोत्सव का आगाज हुआ। भक्ति गीतों और डांडिया की मधुर धुनों के बीच महिलाओं एवं युवाओं ने पारंपरिक गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा, ताल से ताल मिलाते कदमों और उत्साह से भरे वातावरण ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

महोत्सव के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न डांडिया गीतों पर सामूहिक नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण रही। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम ने समाज के लोगों को एक मंच पर एकत्रित कर आपसी मेल-मिलाप, सहयोग और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया।

आयोजन को सफल बनाने में महासभा के पदाधिकारियों, मातृशक्ति, युवाओं एवं सहयोगकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संभाग अध्यक्ष शारदा शर्मा ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन विनय तिवाड़ी ने किया।

डांडिया महोत्सव उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों के बीच संपन्न हुआ। इस आयोजन ने समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने, नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने तथा सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कार्य क्रम तहसील अध्यक्ष ममता उपाध्याय, युवा अध्यक्ष अर्चना शर्मा, रीनू व्यास,अनिता व्यास, अनिता शर्मा आरती शर्मा, अंजली दुबे,किरण शर्मा,पिस्ता शर्मा, रेणुका,निशा शर्मा, मीना,मोना, अंजू रीना महामंत्री संगीता शर्मा, अंजली शर्मा,नीतू,राखी, शिवानी, कोमल , ग़ौरी शर्मा, सोनिया, तरूणा शर्मा,मधु, मीना,छवि, सीमा, प्रेम, रेणुका, मोनिका गायत्री, सीमा ममता, ज्योति, सपना , संयोजक देवेन्द्र शर्मा, विजय शर्मा, मनीष व्यास, राधारमण, कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, सुनिल शर्मा, प्रेम चंद गौतम , विष्णु गुरु जी, जितेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र साहरिया,अविनाशशर्मा, भूपेंद्र शर्मा,आदि उपस्थित थे
Video 3
हिण्डौन सिटी। सड़क पर गड्ढे बेहिसाब, हादसों का खतरा लगातार और टोल वसूली बदस्तूर जारी! स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ राजस्थान के अंतर्गत आने वाले टोल प्लाजा पर वसूली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। महुआ रोड स्थित गाजीपुर टोल प्लाजा से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां अधिकृत प्रेस कार्ड दिखाने के बावजूद एक पत्रकार से कथित तौर पर बदसलूकी करने और जबरन टोल वसूलने का आरोप है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सड़क पर सफर करना ही जोखिम भरा हो, तो वाहन चालकों से टोल वसूली के बदले उन्हें सुरक्षित और बेहतर सड़क सुविधा कब मिलेगी? मुख्य सड़क मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के लिए यह समस्या नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से सड़क की बदहाली बनी हुई है। इसके बावजूद मेंटेनेंस के नाम पर प्रभावी कार्य नहीं होने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

टोल वसूली में तेजी, सड़क सुधार में देरी क्यों?

आमजन सड़क कर और टोल के रूप में भुगतान करता है, ताकि उसे सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। लेकिन यदि सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हों और वाहन चालकों को हर पल दुर्घटना का डर सताए, तो व्यवस्था की जवाबदेही तय होना जरूरी है। बदहाल सड़कें दोपहिया वाहन चालकों के लिए विशेष रूप से खतरनाक साबित हो सकती हैं। आए दिन चोटिल होने की आशंका के बीच लोगों को राहत का इंतजार है।

प्रेस कार्ड दिखाया, फिर भी टोल वसूली का आरोप

गाजीपुर टोल प्लाजा पर अधिकृत प्रेस कार्ड दिखाने के बावजूद पत्रकार से टोल वसूलने और बदसलूकी किए जाने का आरोप सामने आया है। इस घटनाक्रम ने टोल संचालन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, प्रेस कार्ड के आधार पर टोल में छूट संबंधित नियमों और कार्ड की पात्रता पर निर्भर करती है। ऐसे में यह स्पष्ट होना चाहिए कि संबंधित कार्ड पर छूट का प्रावधान था या नहीं और टोलकर्मियों का व्यवहार नियमों के अनुरूप था या नहीं।

विधायक से शिकायत, फिर भी समाधान का इंतजार

स्थानीय विधायक राजेन्द्र मीणा को भी सड़क की बदहाली को लेकर शिकायत किए जाने की बात कही गई है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप है। अब सवाल यह है कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग इस मामले में कब संज्ञान लेंगे? क्या सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस कार्ययोजना तैयार होगी या फिर आमजन गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर रहेगा?
Video 5
बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जैन अलर्ट ग्रुप की पहल, ‘रामाश्रय कैंप’ में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

चिकित्सकों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच को बताया स्वस्थ वृद्धावस्था का आधार

हिण्डौन सिटी। 
राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जैन अलर्ट ग्रुप ऑफ इण्डिया, हिण्डौन सिटी की ओर से मोहन नगर स्थित श्री भुवनभानु नवीन जैन उपाश्रय में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से ‘रामाश्रय कैंप’ का आयोजन किया गया। शिविर में वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इस दौरान हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच सहित सामान्य मेडिकल चेकअप किया गया तथा आवश्यकता के अनुसार बीमार व्यक्तियों को दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं।

शिविर में फिजिशियन डॉ. आशीष शर्मा, नर्सिंग अधिकारी धनराज अवस्थी एवं लैब टेक्नीशियन मयंक उपाध्याय ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें स्वस्थ दिनचर्या, संतुलित आहार और बीमारियों से बचाव के संबंध में उपयोगी जानकारी दी। शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, उम्र के साथ होने वाले शारीरिक परिवर्तनों को समझाना तथा समय रहते बीमारियों की पहचान एवं उचित उपचार के प्रति प्रेरित करना रहा।

वृद्धावस्था में बढ़ जाता है कई बीमारियों का जोखिम

जैन अलर्ट ग्रुप ऑफ इण्डिया के सचिव एडवोकेट विवेक जैन ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जांच एवं परामर्श की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें नियमित स्वास्थ्य देखभाल, समय पर जांच और उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। जागरूकता एवं समयबद्ध उपचार के माध्यम से अनेक स्वास्थ्य समस्याओं को नियंत्रित करने और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सहायता मिल सकती है।

चिकित्सक डॉ. आशीष शर्मा ने वृद्धावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता, मांसपेशियों की ताकत, दृष्टि, सुनने की क्षमता तथा विभिन्न अंगों की कार्यक्षमता में धीरे-धीरे कमी आ सकती है। ऐसे में बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सजग रहने और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज नहीं करने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि इस आयु वर्ग में उच्च रक्तचाप, हृदय संबंधी रोग, कोरोनरी आर्टरी डिजीज तथा हार्ट फेल्योर जैसी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। इसी प्रकार मधुमेह लंबे समय तक रहने पर आंखों, गुर्दों एवं नसों को प्रभावित कर सकता है। हड्डियों एवं जोड़ों से संबंधित ऑस्टियोआर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों के कारण चलने-फिरने में परेशानी तथा फ्रैक्चर का खतरा भी बढ़ जाता है।

इसके अतिरिक्त स्ट्रोक, पार्किंसन रोग, डिमेंशिया एवं अल्जाइमर जैसी न्यूरोलॉजिकल समस्याएं, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा एवं उम्र से संबंधित दृष्टि में कमी, सुनने की क्षमता में गिरावट, श्वसन संबंधी रोग तथा क्रॉनिक किडनी डिजीज जैसी समस्याओं के प्रति भी सतर्क रहना आवश्यक है। पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ने से संबंधित परेशानी, विभिन्न प्रकार के कैंसर तथा अवसाद, अकेलापन, नींद में कठिनाई और याददाश्त में कमी जैसी समस्याएं भी वृद्धावस्था में स्वास्थ्य एवं जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती हैं।

संतुलित आहार और सक्रिय दिनचर्या से बेहतर हो सकता है जीवन

स्वस्थ वृद्धावस्था के संबंध में चिकित्सकों ने बताया कि बुजुर्गों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक है। भोजन में पर्याप्त प्रोटीन, हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, साबुत अनाज, कैल्शियम एवं आवश्यक विटामिन शामिल होने चाहिए। नमक, चीनी, तले-भुने खाद्य पदार्थों तथा अत्यधिक वसा वाले भोजन का सेवन सीमित रखना चाहिए। शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखना भी जरूरी है, हालांकि हृदय या गुर्दे के रोगियों को तरल पदार्थ की मात्रा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार निर्धारित करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उम्र बढ़ने का अर्थ शारीरिक गतिविधियों से दूरी बनाना नहीं है। अपनी शारीरिक क्षमता एवं चिकित्सकीय स्थिति के अनुरूप नियमित पैदल चलना, हल्का व्यायाम, योग, स्ट्रेचिंग तथा संतुलन बेहतर करने वाले अभ्यास लाभकारी हो सकते हैं। नियमित शारीरिक गतिविधियों से मांसपेशियों की ताकत बनाए रखने, जोड़ों की गतिशीलता में सहायता करने तथा गिरने के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार जरूरी

चिकित्सकों ने वरिष्ठ नागरिकों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करवाने, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर पर नजर रखने तथा चिकित्सक द्वारा निर्धारित दवाओं का सेवन सही समय पर करने की सलाह दी। बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाओं को बंद करने अथवा उनकी खुराक में बदलाव करने से बचने पर भी जोर दिया गया। पर्याप्त नींद, व्यक्तिगत स्वच्छता, आवश्यक टीकाकरण, आंखों एवं दांतों की नियमित जांच तथा घर में फिसलन रहित फर्श और पर्याप्त रोशनी जैसी सावधानियों को भी वृद्धजनों के सुरक्षित जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।

उन्होंने धूम्रपान एवं शराब से दूरी बनाए रखने के साथ-साथ परिवार और समाज के बीच सक्रिय भागीदारी, सकारात्मक सोच तथा मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल को भी स्वस्थ जीवन का अभिन्न हिस्सा बताया। बुजुर्गों को अकेलेपन से बचाने, उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनने और परिवार में उन्हें सम्मान एवं भावनात्मक सहयोग देने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

सेवा, संवेदना और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में सार्थक पहल

डॉ. मनोज जैन ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज और परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनके स्वस्थ जीवन, सम्मान और बेहतर देखभाल की जिम्मेदारी हम सभी की है। वृद्धावस्था में छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज करना आगे चलकर गंभीर परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करवाना और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक करना, उन्हें सही जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा जरूरत के समय सहयोग उपलब्ध करवाना भी सेवा का महत्वपूर्ण स्वरूप है। ऐसे शिविरों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने समाज के लोगों से भी आग्रह किया कि वे अपने परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा उनकी नियमित जांच एवं उचित देखभाल को प्राथमिकता दें।

शिविर के दौरान जैन श्वेतांबर पल्लीवाल मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट, नई मण्डी, मोहन नगर के अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन, कोषाध्यक्ष सुनील जैन सहित अन्य जैन साधर्मिक उपस्थित रहे। जैन अलर्ट ग्रुप ऑफ इण्डिया की ओर से डॉ. मनोज जैन एवं राजकुमार जैन ने भी सहभागिता निभाई।

रामाश्रय कैंप के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के वरिष्ठ सदस्यों की देखभाल, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और समय पर चिकित्सा सहायता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित करना रहा।
Video 7
चंदू पटवारी की संदिग्ध मौत पर अग्रवाल समाज का आक्रोश, निष्पक्ष जांच की मांग,

एसडीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, फॉरेंसिक टीम और विशेष जांच दल से जांच कराने की उठाई मांग; न्याय नहीं मिलने पर बाजार बंद कर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी।

हिण्डौन सिटी। 
वरिष्ठ वस्त्र व्यापारी एवं अग्रवाल समाज समिति के सदस्य स्व. चन्द्र प्रकाश पटवारी उर्फ चंदू पटवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है। शनिवार को अग्रवाल समाज हिण्डौन सिटी की ओर से समाज अध्यक्ष सत्येंद्र आर्य के नेतृत्व में उप जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि स्व. चन्द्र प्रकाश पटवारी का शव 12 अक्टूबर को जलसेन तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। घटना के बाद से व्यापारी वर्ग और अग्रवाल समाज में गहरी चिंता एवं रोष व्याप्त है। परिजनों और समाजजनों ने प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सहित अन्य पहलुओं को लेकर आशंका जताई है। समाज ने प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की।

फॉरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग

अग्रवाल समाज समिति ने मांग की कि मामले की जांच फॉरेंसिक टीम एवं विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराई जाए। शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहनता से जांच की जाए तथा प्रॉपर्टी विवाद सहित सभी संभावित पहलुओं को निष्पक्षता से खंगाला जाए। इसके साथ ही पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट शीघ्र सार्वजनिक करने तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग भी उठाई गई।

न्याय नहीं मिला तो बाजार बंद कर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

समाज पदाधिकारियों ने कहा कि अग्रवाल समाज शांतिप्रिय समाज है और उसे प्रशासन से न्याय की पूरी उम्मीद है। हालांकि, यदि मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच नहीं होती है, तो समाज हिण्डौन बाजार बंद कर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा। समाज ने प्रशासन से प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई करने की अपील की।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज अध्यक्ष सत्येंद्र आर्य, अग्रसेन शिक्षा प्रसार समिति के पूर्व अध्यक्ष रामदयाल पटवारी, महामंत्री एडवोकेट लक्ष्मण गोयनका, अग्रसेन शिक्षा प्रसार समिति के पूर्व महामंत्री प्रकाश खेड़िया, तहसील अध्यक्ष रामचरण चुरारी, जिला महामंत्री डॉ. आनंद सहित अग्रवाल समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
Video 9
Video 10
Video 11
<nis:link nis:type=tag nis:id=live nis:value=live nis:enabled=true nis:link/> बाटोदा में दुर्गा महोत्सव की भजन संध्या में गूंजे गोपाल ब्यास के भजन,भजनों की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ माहौल, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर, <nis:link nis:type=tag nis:id=news7rajasthan nis:value=news7Rajasthan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=batoda nis:value=batoda nis:enabled=true nis:link/>
गंगापुर सिटी
बाबा कालेदेव का लख्खी मेला 19 को
गंगापुर सिटी की जीवली पंचायत में स्थित काड़ेदेव बाबा मंदिर में एक दिवसीय मेले की तैयारियां शुरू। कमेटी के सदस्य पंडित सचिन जीवली ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बाबा का मेला आश्विन शुक्ल नवमी 19 अक्टूबर सोमबार को भरेगा। ग्रामीणों ने बताया कि बाबा के दरबार में, कुत्ता, साँप, बिच्छू आदि जहरीले जीव-जन्तुओ के बन्ध काटे जाते है। इस मेले मे हर वर्ष लाखों श्रद्धालु आते है!
📢 महत्वपूर्ण सूचना👈
 दिनांक 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाला Adpik डांडिया महोत्सव अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है। आप सभी को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।
पंचायत चुनाव 2026: शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां तेज, सीओ गौरव सारस्वत ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण,

सूरौठ व शेरपुर पंचायत समितियों के मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश।

सूरौठ। 
आगामी पंचायत चुनाव-2026 को लेकर पुलिस प्रशासन ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में हिण्डौन सिटी वृताधिकारी गौरव सारस्वत ने सूरौठ थानाधिकारी सुमेर सिंह के साथ पंचायत समिति सूरौठ एवं शेरपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से जरूरी बिंदुओं की जांच की। इस दौरान मतदान केंद्रों की स्थिति और आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

पुलिस प्रशासन की ओर से आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से तैयारियां की जा रही हैं। मतदान केंद्रों का निरीक्षण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
गंगापुरसिटी। पंचायतीराज चुनाव के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पंचायत समिति गंगापुर सिटी में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता शपथ का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. जगदीश गुर्जर विकास अधिकारी पंचायत समिति गंगापुर सिटी,ज्योति चतुर्वेदी महिला सुपरवाइजर,संदीप कुमार शर्मा कनिष्ठ सहायक एवं महिलाएं उपस्थित रही!

इस दौरान विकास अधिकारी ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को मतदान की शपथ दिलाई और मतदान को लोकतांत्रिक त्यौहार के रूप में मतदान करने की नैतिक जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक अधिकार पर चर्चा की। साथ ही मतदाताओं से बिना किसी भय, प्रलोभन अथवा दबाव के स्वतंत्र, निष्पक्ष और नैतिक मतदान करने का आह्वान किया गया। विकास अधिकारी ने बताया कि आज चिकित्सा विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग और राजीविका द्वारा सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक स्तर पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन कर और मतदाता शपथ दिलवाकर महिलाओं को  मतदान के लिए जागरूक करने का प्रयास किया गया है 

उन्होंने उपस्थित महिलाओं और आम जन से आगामी पंचायतीराज चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की। कार्यक्रम में मतदान जागरूकता संबंधी संदेश भी दिए गए।
पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए आम मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है जिस से चुनाव में मतदान प्रतिशत में वृद्धि का प्रयास किया जाएगा
<nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> निर्मल महाविद्यालय में ABVP का ‘नारी 2026’ युवती सम्मेलन आयोजित <nis:link nis:type=tag nis:id=news7 nis:value=news7 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hindauncity nis:value=hindauncity nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> लकीरों से तस्वीरों तक,सपनों को दे रही उड़ान! मिलिए युवा स्केच आर्टिस्ट निखिता गुप्ता से <nis:link nis:type=tag nis:id=news7#hindauncity nis:value=news7#hindauncity nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> बेटे की सफलता का जश्न बना समाजसेवा की मिसाल, भामाशाह ने विद्यालय को दिए पांच छत पंखे <nis:link nis:type=tag nis:id=news7 nis:value=news7 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=batoda nis:value=batoda nis:enabled=true nis:link/>
Video 20
Video 21
<nis:link nis:type=tag nis:id=live nis:value=live nis:enabled=true nis:link/> बदला मौसम का मिजाज, बारिश से किसानों के चेहरों पर छाई खुशी <nis:link nis:type=tag nis:id=batoda nis:value=batoda nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news7rajasthan nis:value=news7Rajasthan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rain nis:value=rain nis:enabled=true nis:link/>
Live streaming of Rashid Pathan
Live streaming of Rashid Pathan