
सफलता की कहानी: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान से ग्राम टेकू में शुरू हुई नल-जल योजना, घर-घर पहुंचा नल से जल
..
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। अभियान के दौरान सामने आई समस्याओं के निराकरण से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। कुरवाई जनपद पंचायत के ग्राम टेकू में भी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के माध्यम से ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हुआ है। अभियान के दौरान नल-जल योजना के संचालन से संबंधित समस्या को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप ग्राम में नल-जल योजना शुरू हो गई है।
योजना के प्रारंभ होने से अब ग्रामीणों के घरों तक नल के माध्यम से जल पहुंच रहा है। इससे ग्रामीण परिवारों को पेयजल के लिए दूर-दराज के जलस्रोतों पर निर्भरता कम हुई है और उन्हें घर पर ही नियमित रूप से पानी उपलब्ध होने लगा है।
ग्रामवासियों ने नल-जल योजना के शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि घर-घर नल से जल पहुंचने से विशेष रूप से महिलाओं को बड़ी राहत मिली है और समय की बचत के साथ दैनिक जीवन की अनेक परेशानियां दूर हुई हैं। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का यह उदाहरण दर्शाता है कि जनसमस्याओं को प्राथमिकता से चिन्हित कर उनके त्वरित निराकरण से शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाया जा सकता है। #Vidisha