कन्या महाविद्यालय में बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन हुआ
..
राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या (अग्रणी) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, विदिशा में म.प्र.उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 'भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ' के अंतर्गत बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व गरिमामय मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मलखान सिंह द्वारा एवं संयोजन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ राजुला अल्बर्ट द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. विनय पाठक (हिंदी विभाग) ने इस विषय पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये। डॉ पाठक ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण और बलराम का जीवन भारतीय संस्कृति, दर्शन एवं ज्ञान परंपरा का शाश्वत आधार है। उन्होंने भक्ति काल के प्रमुख कवियों एवं साहित्यकारों के दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने श्रीकृष्ण के अलौकिक व्यक्तित्व, उनकी बाल-लीलाओं और कर्मयोग को साहित्य में अमर किया है।
इस अवसर पर डॉ.विनीता प्रजापति ने छात्राओं को श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन और उनके आदर्शों से सीख लेकर जीवन में सकारात्मकता एवं अनुशासन अपनाने हेतु छात्राओं को प्रेरित किया। व्याख्यान के उपरांत छात्राओं ने काव्यपाठ एवं भजनों के द्वारा वातावरण को और भक्तिमय बना दिया। इस दौरान महाविद्यालय स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। #vidisha #JansamparkMP
13 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Sep 4, 2026