विदिशा में खाटू श्याम मंदिर में महा महोत्सव का आयोजन
..
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर शुक्रवार शाम श्री खाटू श्याम मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्कृति विभाग, मध्य प्रदेश शासन के सहयोग से मंदिर प्रांगण में भजन संध्या आयोजित हुई। भोपाल की गायिका सुश्री माधुरी निरवाड़े सहित अन्य गायकों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद रहे। देर रात मंदिर प्रांगण में श्री लड्डू गोपाल जी का पंचामृत अभिषेक तथा जन्मोत्सव कार्यक्रम भी विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति और उत्साह के वातावरण में डूबा रहा। खाटू श्याम जी मंदिर में पहुंचकर एसडीएम श्री मनीष जैन ने आयोजन के मद्देनजर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया वहीं कलाकारो से परिचय प्राप्त कर उनका स्वागत किया। इससे पहले मंदिर समिति के श्री घनश्याम बंसल ने एसडीएम श्री मनीष जैन को दुपट्टा पट्टिका उड़ाकर स्वागत किया। #Vidisha
11 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Sep 5, 2026