चुनावी केंद्र चकाचक, पॉलिटेक्निक कॉलेज में सफाई व्यवस्था रही दुरुस्त
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी) नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर तिलक नगर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के मतदान केंद्र पर सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रही। नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव के निर्देश पर जन स्वास्थ्य प्रभारी अधिकारी मनीष सांगेला की निगरानी में विशेष सफाई टीम तैनात की गई।
स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश गौरन, जमादार कमलेश कोटियाना सहित सफाईकर्मियों ने मतदान कक्ष, परिसर, शौचालय, मैदान, सड़क और मुख्य द्वार की समय पर सफाई कर पूरे केंद्र को स्वच्छ रखा। इससे मतदाताओं को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल मिला।
सांगेला ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सफाईकर्मी भी अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने पूरी टीम के सहयोग के लिए आभार जताया।