आपत्तिजनक रील वायरल होने के बाद निलंबित महिला दरोगा अनु कॉलिस ने दी सफाई
.
#मेरठ में आपत्तिजनक रील वायरल होने के बाद निलंबित महिला दरोगा अनु कॉलिस ने यूट्यूब लाइव के जरिए अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वह कई दिनों से कमरे में बंद हैं और मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। अनु ने यह भी कहा कि उन्हें कभी-कभी जान देने जैसे विचार आते हैं।
अनु कॉलिस ने सवाल उठाते हुए कहा कि पसंद के कपड़े पहनने से किसी को क्या दिक्कत है? उनके मुताबिक, उनके कपड़ों को लेकर उनके पिता को कोई आपत्ति नहीं है, तो फिर दूसरों को शिकायत क्यों है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस महकमे की छवि धूमिल नहीं की है और वह पूरे मामले में किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं।
अनु कॉलिस को 16 अगस्त को पुलिस आचरण नियमावली के उल्लंघन के आरोप में निलंबित किया गया था। वह 2023 बैच की यूपी पुलिस की दरोगा हैं और निलंबन से पहले एसएसपी कार्यालय में तैनात थीं। पूरे मामले की जांच एसपी क्राइम अवनीश कुमार कर रहे हैं।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Aug 23, 2026