
राज्य प्रशानिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन आदेश जारी
--
संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनम जैन का जिला अशोकनगर से स्थानांतरण जिला राजगढ़ होने जाने से जिले में पदस्थ राज्य प्रशानिक सेवा के अधिकारियों के मध्य अपने वर्तमान कार्य के साथ किया गया है।
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा जारी आदेशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्री आर.बी. सिण्डोसकर प्रभारी अधिकारी, शिकायत शाखा (शिकायत, लोकायुक्त एवं आर्थिक अपराध अन्वेषण तथा समस्त आयोगों से संबंधित कार्यों की समीक्षा तथा प्रभारी अधिकारी अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग, पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक आयोग, मानव अधिकार आयोग एवं बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग एवं विभिन्न आयोग) प्रभारी अधिकारी धर्मस्व माफी एवं औकाफ व जागीर तथा वक्फ संपत्ति ।
संयुक्त कलेक्टर श्री विकास कुमार आनंद, प्रभारी अधिकारी, सिविल सूट शाखा (माननीय उच्चतम न्यायालय एवं मान. उच्च न्यायालय तथा अन्य न्यायालयों में प्रचलित प्रकरणों के नोडल अधिकारी)। प्रभारी अधिकारी, एस.डब्ल्यू. शाखा। प्रभारी अधिकारी, टी.एल. शाखा तथा समय-सीमा के प्रकरणों की मॉनिटरिंग, शासन एवं वरिष्ठों से प्राप्त पत्रों/निर्देशों, आवेदन पत्रों के निराकरण की समीक्षा) ।
डिप्टी कलेक्टर श्री भुवनेश चौहान, (परिवीक्षाधीन), मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के नोडल अधिकारी रहेंगे। श्री आर.बी. सिण्डोसकर, संयुक्त कलेक्टर व श्री विकास कुमार आनंद, संयुक्त कलेक्टर के अवकाश एवं मुख्यालय से बाहर होने पर आपस में परस्पर लिंक अधिकारी रहेंगें।
#ashoknagar