
जमुई जिले के 11 केंद्र पर 6455 मतदाता करेंगे 15 अभ्यर्थियों के भाग्य का फैसला || Jamui Hunt Media
Source: District Administration Jamui
बिहार विधान परिषद् के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होंगे। जिले में कुल 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें प्रखंड विकास पदाधिकारी , जमुई के कार्यालय में एक तथा शेष 10 मतदान केंद्र जिले के सभी अंचल कार्यालयों में बनाया गया है। इस निर्वाचन में जिले के कुल 6,455 मतदाता (5,252 पुरुष और 1,203 महिला मतदाता) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 15 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं। मतदान का समय सुबह 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक निर्धारित है।
बता दें, पीठासीन पदाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित हुई। इस दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सह जिलाधिकारी जमुई ने सभी अधिकारियों और दंडाधिकारियों ,पुलिस पदाधिकारियों और मतदान दलों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।
Jamui, Jamui | Oct 23, 2026