बेखौफ चोरों ने शहर के बाबू टोला स्थित दो घरों को बनाया निशाना, हज़ारों का सामान चुराया
जमुई: शहर के महिसौड़ी बाबू टोला स्थित गुड्डन कुमार सिंह और संजीव सिंह के घर से बेखौफ चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम किया गया है। पीड़ित द्वारा टाउन थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन घटना के दो दिन होने के बावजूद टाउन थाना की पुलिस महज 500 मीटर की सफर तय नहीं कर पाई है। गुरुवार की शाम 6:30 बजे तक भी पुलिस घटना की जांच के लिए पहुंचना मुनासिब नहीं समझी है। जो पुलिस प्रशासन की लापरवाही और उदासीन रवैया को दर्शाता है। पुलिस की लापरवाही से अपराधकर्मियों का भी मनोबल बढ़ रहा है।
पीड़ित गुड्डन कुमार सिंह ने बताया कि 20 अक्टूबर की रात जब सभी परिवार घर में सोए हुए थे तो बेखौफ चोरों द्वारा छत के ऊपर से घर में घुसकर एक एंड्राइड मोबाइल, मंगलसूत्र, नाक बाली, 5000 नगद समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली गई। जब 21 अक्टूबर की सुबह वे लोग उठे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और मोबाइल जब रात वन सामानों की चोरी हो चुकी है इसके बाद इसकी लिखित शिकायत टाउन थाना में की गई, लेकिन आज 22 तारीख गुरुवार की शाम 4:00 बजे तक भी पुलिस नहीं पहुंची है, जबकि घटनास्थल और थाना की दूरी महज 500 मीटर की होगी वह लोग पुलिस का इंतजार कर रहे हैं। आगे उन्होंने बताया कि इसी रात को उनके पड़ोसी संजीव सिंह के घर भी चोरी हुई थी। उनके घर से भी दो एंड्राइड मोबाइल और अन्य सामानों की चोरी हुई थी। उन्होंने भी थाना में आवेदन दिया था लेकिन अबतक न पुलिस पहुंची है और न ही चोर का कुछ अता- पता चल सका है। #jamui #jamuitopnews #vayral #CrimeAlert #viralreels #crime #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Oct 22, 2026