Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
public7479
झाझा-बटिया रेललाइन पर जीएम का मंथन, जल्द शुरू होगा निर्माण!विकास की संभावनाएं परखने झाझा पहुंचे पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक, मेमू कारशेड के विस्तार और नए प्लेटफार्म की तैयारी पर भी चर्चा
Jamui, Jamui
| Oct 23, 2026
MORE NEWS
शुक्रवार 23 अक्टूबर की दिन भर की तीन बड़ी खबरें।जो जानना है आपको जरूरी।एक क्लिक पर देखे झाझा की तीन खबरे।
Jamui, Jamui | Oct 23, 2026
धोबघट में मदन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का DM ने किया शुभारंभ, कहा- चमकेंगी जमुई की खेल प्रतिभा गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुआ स्थित धोबघट खेल मैदान में गुरुवार को मदन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। मां काली फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला पदाधिकारी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, गणमान्य अतिथि एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी गुरुवार की देर शाम 7:00 बजे DPRO द्वारा प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी नवीन ने कहा कि जमुई जिले की मिट्टी में खेल के प्रति विशेष लगाव और समृद्ध खेल संस्कृति की परंपरा रही है। खेल केवल शारीरिक क्षमता और प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का सशक्त साधन भी है। खेल संस्कृति से जुड़ना अपनी मिट्टी, अपनी परंपरा और अपनी पहचान से जुड़ना है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी लगन, मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की अपील की। जिला पदाधिकारी ने जिले के अतीत का उल्लेख करते हुए कहा कि नक्सलवाद के प्रभाव के कारण जमुई में विकास की अनेक संभावनाएं प्रभावित हुईं। इसका असर न केवल आधारभूत संरचनाओं और विकास कार्यों पर पड़ा, बल्कि यहां की खेल प्रतिभाओं को भी अपेक्षित अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि अब नक्सलवाद के प्रभाव से मुक्ति के बाद जिले में विकास की नई संभावनाएं आकार ले रही हैं और खेल के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में जमुई के खिलाड़ी अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान स्थापित कर जिले का नाम रोशन करेंगे। अंत में, जिला पदाधिकारी ने आयोजन समिति को इस सराहनीय पहल के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा जिले की समृद्ध खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मुंगेर जिले के शंकर स्पोर्ट्स इलेवन क्लब, धरहरा (बिहार) और बाबूमहल, दुमका (झारखंड) की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबला शुरुआत से ही रोमांचक रहा और मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। #jamui #jamuiupdates #dmjamui
Jamui, Jamui | Oct 22, 2026
बेखौफ चोरों ने शहर के बाबू टोला स्थित दो घरों को बनाया निशाना, हज़ारों का सामान चुराया जमुई: शहर के महिसौड़ी बाबू टोला स्थित गुड्डन कुमार सिंह और संजीव सिंह के घर से बेखौफ चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम किया गया है। पीड़ित द्वारा टाउन थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन घटना के दो दिन होने के बावजूद टाउन थाना की पुलिस महज 500 मीटर की सफर तय नहीं कर पाई है। गुरुवार की शाम 6:30 बजे तक भी पुलिस घटना की जांच के लिए पहुंचना मुनासिब नहीं समझी है। जो पुलिस प्रशासन की लापरवाही और उदासीन रवैया को दर्शाता है। पुलिस की लापरवाही से अपराधकर्मियों का भी मनोबल बढ़ रहा है। पीड़ित गुड्डन कुमार सिंह ने बताया कि 20 अक्टूबर की रात जब सभी परिवार घर में सोए हुए थे तो बेखौफ चोरों द्वारा छत के ऊपर से घर में घुसकर एक एंड्राइड मोबाइल, मंगलसूत्र, नाक बाली, 5000 नगद समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली गई। जब 21 अक्टूबर की सुबह वे लोग उठे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और मोबाइल जब रात वन सामानों की चोरी हो चुकी है इसके बाद इसकी लिखित शिकायत टाउन थाना में की गई, लेकिन आज 22 तारीख गुरुवार की शाम 4:00 बजे तक भी पुलिस नहीं पहुंची है, जबकि घटनास्थल और थाना की दूरी महज 500 मीटर की होगी वह लोग पुलिस का इंतजार कर रहे हैं। आगे उन्होंने बताया कि इसी रात को उनके पड़ोसी संजीव सिंह के घर भी चोरी हुई थी। उनके घर से भी दो एंड्राइड मोबाइल और अन्य सामानों की चोरी हुई थी। उन्होंने भी थाना में आवेदन दिया था लेकिन अबतक न पुलिस पहुंची है और न ही चोर का कुछ अता- पता चल सका है। #jamui #jamuitopnews #vayral #CrimeAlert #viralreels #crime #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Oct 22, 2026
जमुई: नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, भक्ति के रंग में रंगा पूरा इलाका गुरुवार की शाम 5:30 बजे वीर कुंवर सिंह दुर्गा पूजा सेवा समिति द्वारा श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से ढोल- बाजे के साथ धूमधाम से मां दुर्गा का प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया। भव्य जुलूस के दौरान जिला व पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहे। इस दौरान गृहस्थी समेत पूरे बाजार में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।विसर्जन जुलूस श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम से निकलकर कचहरी रोड, महाराजगंज, थाना चौक, खैरा मोड़ होते हुए पूरे शहर का भ्रमण करते हुए बोधवन तालाब पहुंचा, जहां विधि-विधान व मंत्रोच्चारण के साथ युवाओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा को कांधे पर उठाकर नम आंखों से तालाब में विसर्जित किया। इससे पहले पूजा अर्चना की गई। इससे पूर्व विसर्जन जुलूस के दौरान पूरा शहर भक्ति मय बना रहा। गृहहस्थी के संजय बालोदिया समेत पूरे बाजार में जगह जगह पर प्रतिमा व जुलूस पर पुष्प वर्षा की गई। साथ ही श्रद्धालुओं व जुलूस में शामिल लोगों के बीच पानी का भी वितरण कर स्वागत किया गया। मां दुर्गा के जयकार और भक्ति गीत से पूरा इलाका भक्ति के रस में डूबा रहा। बड़ी संख्या में पुरुष व महिला पुलिस जुलूस के साथ साथ चलते रहे। पूजा कमेटी के सदस्य भी ऐक्टिव मोड में दिखे। साथ में पुलिस प्रशासन भी तैनात रही। पुलिस पदाधिकारी व जवान जुलूस पर अपनी नजर रखे हुए थे। चौक- चौराहों पर भी पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी, यानि शांतिपूर्वक विसर्जन जुलूस संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जुलूस के दौरान चौक चौराहों के साथ-साथ पूरे बाजार में श्रद्धालुओं को अन्य लोगों की भीड़ देखने के लिए उमड़ी रही। #jamui #jamuiPolice #durgapujaspecial #durgapuja
Jamui, Jamui | Oct 22, 2026
जमुई:, मारपीट मामले में दोषी पाए गए लक्ष्मीपुर के हरला निवासी अवध किशोर पंडित को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की स^जा जमुई के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक मामले में दोषी अवध किशोर पंडित को चार साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोषी पर पांच हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर उसे अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। यह सजा गुरुवार की शाम सुनाई गई है। इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे हुई है। सजा सुनाने के बाद कोर्ट परिसर में अफरा- तफरी का माहौल बन गया, जेल में बंद अन्य मामलों के बंदियों के बीच भी दहशत फैली हुई है। #jamuidistrict #jamuiPolice #court #JamuiCourt #Lakshmipur #viralpost #jamuitopnews
Jamui, Jamui | Oct 22, 2026
सदर अस्पताल में सिजेरियन के बाद 10 प्रसूता को स्वास्थ्य किया गया डिस्चार्ज जमुई: कुछ दिन पहले सदर अस्पताल में एक प्रसूता और एक गर्भवती की मौत पर हंगामा के बाद अन्य गर्भवती व मरीजों के बीच फैली दहशत को खत्म करते हुए अस्पताल प्रबंधन ने सफल सिजेरियन के बाद स्वास्थ्य 10 जच्चा- बच्चा को गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे डिस्चार्ज कर दिया और घर तक जाने के लिए निःशुल्क एंबुलेंस की भी सुविधा मुहैया कराई गई। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा व उपलब्ध व्यवस्था को लेकर प्रसूताओं व परिजन ने खुशी का इजहार करते हुए चिकित्सक व अस्पताल प्रबंधन को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उपलब्ध व्यवस्था पर संतुष्ट दिखे। अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाली महिलाओं में लक्ष्मीपुर प्रखंड के सुलोटांड़ निवासी रौशनी कुमारी, गिद्धौर की राखी कुमारी, जमुई के लभैत निवासी मधुप्रिया कुमारी, सोनो प्रखंड के देहरीडीह निवासी लक्ष्मी कुमारी, लखीसराय जिले के चानन प्रखंड अंतर्गत खैरी गोपालपुर निवासी वर्षा कुमारी, लक्ष्मीपुर के गौरा निवासी खुशबू कुमारी जमुई की लगमा निवासी खुशबू कुमारी सहित अन्य प्रसूता शामिल हैं। सभी प्रसूता को सदर अस्पताल उपाधीक्षक द्वारा डिस्चार्ज पेपर सौंपा गया है। प्रसूता के स्वजन गिद्धौऱ निवासी रौशन कुमार समेत अन्य प्रसूता व स्वजन ने बताया कि वेलोग प्रसव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे थे, यहां आवश्यक जांच के बाद सिजेरियन के तहत पुत्र हुआ। जिस उम्मीद से आए थे उससे भी बेहतर सुविधा यहां मिली है। पत्नी व बच्चा पूरी तरह स्वास्थ्य है और यहां के उपचार से संतुष्ट हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील किया कि भरोसा के साथ सदर अस्पताल आएं और यहां उपचार कराएं। इस संबंध में सदर अस्पताल उपाधीक्षक डाक्टर थनीष कुमार ने बताया कि सिजेरियन के दौरान और बाद में जच्चा- बच्चा को इलाज के दौरान जरूरी चिकित्सा सुविधा, देखभाल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं है। स्वास्थ्य में सुधार के बाद गुरुवार को सभी को डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक की कमी के बावजूद बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि अफवाह में न पड़े, बेफिक्र होकर आए और स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाएं। #jamuidistrict #healthvibhag #viralpost
Jamui, Jamui | Oct 22, 2026
जमुई: थानाध्यक्ष व सुरक्षा बलों के साथ सड़क पर उतरे SDPO ने शहर का लिया जायजा दुर्गापूजा पूजा पर्व को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से व विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शनिवार की शाम 5:30 बजे सुरक्षाबलों के साथ साइबर DSP सह प्रभारी SDPO अभिषेक कुमार के नेतृत्व में टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार व बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान महराजगंज, थाना चौक, ख़ैरा मोड़, बोधवन तालाब, महिसौड़ी चौक, कचहरी रोड होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया गया। इसके अलाव कई अन्य संवेदनशील इलाके का भी जायजा लिया गया। साथ ही चिन्हित जगहों पर पर्व को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई। मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा आपसी भाईचारा वह शांति बनाए रखने की भी लोगों से अपील की गई। इस अवसर पर साइबर डीएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि दुर्गापूजा पर्व को लेकर पूरे शहर का जायजा लिया गया है। पर्व के दौरान शांति बनी रहे इसके लिए फ्लैग मार्च भी किया गया है। लोगों से शांति पूर्वक पर्व मनाने की अपील भी की गई है। साथ ही वैसे संवेदनशील इलाके को चिन्हित कर पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गई है। पर्व के दौरान चौक- चौराहों के अलावा गश्ती वाहन शहर का भ्रमण कर हालात का जायजा ले रही है । असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। आपसी भाईचारा को बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। #jamui #jamuitopnews #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Oct 22, 2026
जमुई: शराब की तस्करी करना युवक को पड़ा मंहगा, कोर्ट ने सुनाई सजा शराब तस्करी के मामले में जमुई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। त्वरित अनुसंधान, साक्ष्य संकलन और समय पर आरोपपत्र दाखिल करने के आधार पर विशेष उत्पाद न्यायालय प्रथम ने एक दोषी तस्कर को 05 वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। उक्त जानकारी शुक्रवार को दिन के 11:00 बजे दी गई है। न्यायालय ने गुरुवार को सजा सुनाई थी। इस सजा के बाद जेल में बंद अन्य शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल जीआर संख्या 2422/25 और गरही थाना कांड संख्या 123/25 में यह फैसला सुनाया गया है। मामले में गरही थाना क्षेत्र के परासी गांव निवासी चंद्ररूप साह के पुत्र आर्यन कुमार को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 की धारा 30(ए) के तहत सजा सुनाई गई है। मामले की सुनवाई के दौरान अपर विशेष लोक अभियोजक उत्पाद पदाधिकारी मनोज कुमार ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभावी ढंग से पक्ष रखा। अभियोजन की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और पुलिस के अनुसंधान के आधार पर न्यायालय ने आरोपित को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। #jamuitopnews #jamuiPolice #court #JamuiCourt
Jamui, Jamui | Oct 22, 2026