Public App Logo
Profile Picture

Jamui Hunt Media

@jamuihunt
3335Followers
2Following
जमुई की सड़कों पर न्याय मार्च...भरत भूषण तिवारी को इंसाफ की मांग || Jamui Hunt Media
जमुई में भरत भूषण की आवाज़ बने जमुई के युवाओं ने क्या कहा देखिए इस रिपोर्ट में.....
District Administration Jamui BJP Bihar Samrat Choudhary @bihar
पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह के 16वीं पुण्यतिथि पर विशेष || Jamui Hunt Media श्रेयसी सिंह District Administration Jamui BJP Bihar Yuva Sangthan Bjp Jamui 
Report : Abhishek Kumar Jha | Ravi Ranjan
गिद्धौर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नयागांव में मनाई गई पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि || Jamui Hunt Media
जमुई में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर बनकर की साइबर ठगी, नवजात के इलाज हेतु रखे ₹ 26000 उड़ाए || Jamui Hunt Media 

 • Report : Ravi Ranjan  || खैरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में साइबर ठगों ने सरकारी योजना का झांसा देकर एक प्रसूता के खाते से 26,498 रुपये उड़ा लिए। पीड़िता नेहा कुमारी ने यह रकम अपने प्रसव और नवजात के इलाज के लिए बचाकर रखी थी। फिलहाल मां और बच्चा दोनों निजी क्लिनिक में भर्ती हैं।
नेहा कुमारी ने सदर थाना में दिए आवेदन में बताया कि 16 जून 2026 की शाम 6:25 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को आंगनबाड़ी सुपरवाइजर बताते हुए कहा कि जीविका योजना के तहत पैसा मिलेगा, जिसके लिए ऑनलाइन वेरिफिकेशन जरूरी है। वेरिफिकेशन के नाम पर ठग ने फोन में एक कोड दबाने को कहा। कोड डालते ही उनके पीएनबी खाते से पहले 24,098 रुपये और फिर 2,400 रुपये कट गए। कुल 26,498 रुपये UPI ID 288102866878 और खाता संख्या 26458100003212 में ट्रांसफर हो गए।
पीड़िता ने बताया कि प्रसव के दौरान जटिलता होने से उनका नवजात NICU में भर्ती है। “खाते में जमा एक-एक रुपया बच्चे के इलाज के लिए बचाया था। अब मेरे पास इलाज के लिए कुछ नहीं बचा। मैं और मेरा बच्चा दोनों खतरे में हैं,” नेहा ने रोते हुए कहा। इधर, सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जमुई -चकाई के 10 शिक्षकों के दामन पर लगा "फर्जीवाड़े" का दाग़, डीईओ ने दिया अल्टीमेटम|| Jamui Hunt Media
जमुई में कौशल को मिलेगा बढ़ावा, अपर सचिव ने Jan Shikshan Sansthan जमुई का किया दौरा || Jamui Hunt Media
जमुई के इस युवक ने छोड़ दी 7 सरकारी नौकरी, अब SDM बने,जानिए पूरी कहानी || JAMUI HUNT MEDIA
जमुई जिले का दो दिवसीय दौरा करेंगे MSDE भारत के सरकार के अपर सचिव, अधिकारियों संग होगी समीक्षात्मक बैठक || Jamui Hunt Media
जिले के 2  केंद्रों पर अभूतपूर्व व्यवस्था के बीच हुई NEET -UG की पुनर्परीक्षा || Jamui Hunt Media 

   रविवार को जमुई जिले के दो केन्द्रों पर नीट परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई।  जमुई जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर 948 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। परीक्षा के दौरान के के एम कॉलेज जमुई में 600 में से 545 उपस्थित और 55 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि द्वितीय केन्द्र +2 हाईस्कूल जमुई में 384 अभ्यर्थी में से परीक्षा में 344 शामिल और 40 अनुपस्थित थे।  केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था परख के दौरान तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियों की बारीकी से जांच की गई।  प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी के साथ सशस्त्र पुलिस बल तैनात थे।  अधिकारियों ने केंद्रों पर तैनात दंडाधिकारियों, पुलिस बल और केंद्राधीक्षकों के साथ समन्वय बैठक कर हर बिंदु पर दिशा-निर्देश दिए थे।
जमुई में लागू होगा कोचिंग नियमावली ? सुन लीजिए, शिक्षा मंत्री Mithilesh तिवारी का बयान || Jamui Hunt Media
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर बाबा झुमराज धाम, बटिया में Zenith Social Foundation की ओर से एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में योग प्रशिक्षक पिंटू कुमार यादव ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने के लिए शटकर्म विधियों की विस्तृत जानकारी दी। 
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
जन शिक्षण संस्थान जमुई में योग शिविर का आयोजन || Jamui Hunt Media 

 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान जमुई परिसर में रविवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निदेशक अंशुमान की देखरेख में संपन्न हुआ। योग प्रशिक्षिका पूजा आर्या ने संस्थान के प्रशिक्षुओं को विभिन्न योगासन करवाए और योग के शारीरिक व मानसिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे आसनों का अभ्यास कराते हुए बताया कि नियमित योग से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और एकाग्रता विकसित होती है। 
Jan Shikshan Sansthan Jamui निदेशक अंशुमान ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य सिर्फ कौशल विकास नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा देना है। प्रशिक्षुओं ने उत्साह से योगाभ्यास में भाग लिया और इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। मौके पर प्रोग्राम ऑफिसर पंकज कु सिंह, प्रोग्राम असिस्टेंट विकास रंजन, कुन्दन कुमारी, फील्ड ऑफिसर सोनी कुमारी, अकाउंटेंट प्रभाष रंजन मिश्र, कर्मी चन्दन कुमार, प्रीति कुमारी सहित विभिन्न ट्रेड के दर्जनों प्रशिक्षु मौजूद थे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर बाबा झुमराज धाम, बटिया में Zenith Social Foundation की ओर से एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में योग प्रशिक्षक पिंटू कुमार यादव ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने के लिए शटकर्म विधियों की विस्तृत जानकारी दी। 
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
झाझा के पिपराडीह निवासी पप्पू सिन्हा की सुपुत्री निकिता का BPSC में जलवा, बनी सहायक राज्य कर आयुक्त || Jamui Hunt Media
जमुई की श्रेयसी सिंह का ये रूप नहीं देखा होगा... बढ़ेगी BDO - CO की टेंशन || jamui Hunt Media
गिद्धौर बाजार में 'द गिद्धौर रेस्टोरेंट' का शुभारंभ, SBI मैनेजर ने किया उद्घाटन || Jamui Hunt Media 

 •Report : Abhishek Kumar Jha  ||  गिद्धौर बाजार में ग्राहकों को बेहतर स्वाद और सुविधाएं देने के उद्देश्य से शुक्रवार को 'द गिद्धौर रेस्टोरेंट' का विधिवत उद्घाटन किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि State Bank of India गिद्धौर शाखा प्रबंधक राजुल कुमार ने फीता काटकर किया। 
इस अवसर पर SBI गिद्धौर शाखा प्रबंधक राजुल कुमार ने रेस्टोरेंट संचालक को बधाई देते हुए कहा कि गिद्धौर जैसे कस्बाई बाजार में इस तरह के आधुनिक रेस्टोरेंट का खुलना स्वागत योग्य कदम है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर खानपान की सुविधा मिलेगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने रेस्टोरेंट की साज-सज्जा और साफ-सफाई की भी सराहना की। कहा कि स्वच्छता एवं गुणवत्ता बनाए रखना किसी भी प्रतिष्ठान की सफलता की कुंजी है।
इधर्, रेस्टोरेंट के संचालक ने बताया कि 'द गिद्धौर रेस्टोरेंट' में ग्राहकों के लिए स्वादिष्ट शुद्ध शाकाहारी व्यंजन, फास्ट फूड, आइसक्रीम एवं पेय पदार्थों की पूरी व्यवस्था की गई है।पारिवारिक माहौल और किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण सेवा देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग, स्थानीय व्यवसायी एवं आमजन उपस्थित रहे।
रोजगार क्षमता और उद्यमिता विकास पर क्षमतावर्धन कार्यक्रम आयोजित || Jamui Hunt Media 

जमुई • Abhishek Kumar Jha ||   भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा प्रायोजित Jan Shikshan Sansthan Jamui  के कार्यालय परिसर में एकदिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षुओं की रोजगार क्षमता बढ़ाना और उद्यमिता विकास को प्रोत्साहित करना था।निदेशक अंशुमान ने प्रतिभागियों को स्वरोजगार की योजनाओं, बैंक लोन प्रक्रिया, मार्केटिंग, डिजिटल भुगतान और सरकारी सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को कौशल के साथ-साथ अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए जरूरी प्रबंधन क्षमता भी दी जा रही है। मौके पर प्रोग्राम ऑफिसर पंकज कुमार सिंह, प्रोग्राम असिस्टेंट विकास रंजन, कुन्दन कुमारी, सोनी कुमारी, कर्मी चन्दन कुमार, प्रीति कुमारी सहित विभिन्न प्रशिक्षण के ट्रेनर मौजूद रहे।
गिद्धौर के मौरा गांव में पैतृक जमीन पर अवैध कब्ज़ा, प्रशासनिक आदेशों को तव्वजो नहीं,दो पक्षों में तनाव  || Jamui Hunt Media 

 • Report : Abhishek Kumar Jha ||  गिद्धौर प्रखंड के मौरा गांव में 5 एकड़ 8 डिसमिल गैरमजरूआ जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। शिकायतकर्ता अशोक कुमार सिंह का आरोप है कि अलाउद्दीन अंसारी, समी उल्लाह अंसारी, जान अंसारी और सरफुद्दीन अंसारी उनकी पैतृक जमीन पर जबरन निर्माण करा रहे हैं।
गिद्धौर सीओ आरती भूषण की जांच में खुलासा हुआ कि खाता-226, खेसरा-497/2575 की जमीन अशोक सिंह के पिता स्व. लखी नारायण सिंह के नाम दर्ज है। विपक्षी न लगान रसीद दिखा सके, न दाखिल-खारिज कराया। फिर भी निर्माण जारी है। हैरानी की बात है कि 11 जून को ही सीओ ने एसडीएम को बीएनएस की धारा-163 के तहत कार्रवाई की अनुशंसा भेजी, लेकिन प्रशासनिक रोक बेअसर रही। नोटिस के बावजूद काम नहीं रुका। सीओ ने चेताया कि गैरमजरूआ जमीन पर किसी भी पक्ष को निर्माण की इजाजत नहीं है। नियम तोड़ने पर विधिसंवत कार्रवाई होगी। फ़िलहाल दोनों पक्षों में तनाव चरम पर पहुंच गया है।
जमुई में नवप्रशिक्षित सिपाहियों का दीक्षांत समारोह संपन्न || Jamui Hunt Media 

 •Report  : Abhishek Kumar Jha : जमुई  पुलिस लाइन में मंगलवार को 2025 बैच के नवप्रशिक्षित सिपाहियों का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। मुंगेर डीआईजी ने परेड का निरीक्षण कर जवानों को देशसेवा, संविधान व ईमानदारी की शपथ दिलाई। डीएम व एसपी भी मौजूद रहे। डीआईजी ने कहा, “वर्दी अहंकार नहीं, लोक-सेवा की मर्यादा है।” उन्होंने अनुशासन, संवेदनशीलता व जनता से सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार पर जोर दिया। तनाव प्रबंधन के लिए व्यायाम व संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। समारोह में वृक्षारोपण भी हुआ। एसपी ने जवानों को बधाई देते हुए अनुशासन न तोड़ने का संदेश दिया।
जमुई में 1,331 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार || Jamui Hunt Media 

 • Report: Abhishek Kumar Jha : उत्पाद पुलिस ने चकाई चेक पोस्ट के पास खपड़िया में बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप से 1,331.280 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की। आसनसोल निवासी तस्कर कोशिक पासवान को गिरफ्तार किया गया।  गुप्त सूचना पर नाकेबंदी कर वाहन की तलाशी में ‘एल-चापो एक्स्ट्रा प्रीमियम व्हिस्की’ की 146 पेटी, 1,752 बोतल (1,314 लीटर) और ‘जॉर्ज विलियम एक्स्ट्रा प्रीमियम व्हिस्की’ की 96 बोतल (17.280 लीटर) बरामद हुईं। शराब बेतिया ले जाई जा रही थी। वाहन जब्त कर बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस नेटवर्क के सरगना की तलाश कर रही है।
जमुई के बालू घाटों पर अब सन्नाटा ! खनन बंद ? सुनिए, मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का बयान || Jamui Hunt Media
जमुई में हस्तशिल्प को बढ़ावा, 100 बांस शिल्पियों को मिले उन्नत टूलकिट || Jamui Hunt Media 

 Abhishek • जमुई।|  वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) द्वारा संपोषित "इम्प्रूव्ड टूलकिट्स डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम" का आयोजन मंगलवार को Jan Shikshan Sansthan Jamui (JSS) में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महावीर हैंडीक्राफ्ट्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमुई के  सांसद  अरुण भारती ने 100 बांस शिल्प लाभार्थियों को उन्नत टूलकिट वितरित किए। सांसद भारती ने कहा कि केंद्र सरकार हस्तशिल्पियों की आय बढ़ाने और पारंपरिक कला को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। आधुनिक उपकरणों से शिल्पकारों की कार्यक्षमता और उत्पाद की गुणवत्ता दोनों बढ़ेगी, जिससे उन्हें बेहतर बाजार मिलेगा।
आयोजकों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य बांस शिल्प से जुड़े कारीगरों को नई तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। टूलकिट में बांस की कटाई, छिलाई और डिजाइनिंग के उन्नत औजार शामिल हैं। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शिल्पकार उपस्थित थे।
बड़ी खबर : जमुई में 23 वर्ष का युवक, दो करोड़ का ट्रांजैक्शन || साइबर Police ने जाल बिछाकर की गिरफ्तारी,जानिए पूरी खबर || Jamui Hunt Media
जमुई में बोले शिक्षा मंत्री Mithilesh Kumar Tiwari , विद्यालयों का बनेगा सम्पर्क पथ || | Jamui Hunt Media