
कलेक्टर ने किया गणेश मंदिर परिसर का निरीक्षण
गणेश चतुर्थी के अवसर पर सीहोर के गणेश मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पुलिस प्रशासन को पार्किंग एवं बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पालिका द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम स्थल का निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने गणेश मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडिसनल एसपी श्री प्रशांत चौबे, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा एवं नगर पालिका अधिकारी श्री सुधीर कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore