
संडीला में प्रोजेक्ट उड़ान का शुभारंभ, कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा निशुल्क मार्गदर्शन
.
#हरदोई। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बेगमगंज में सोमवार, 14 सितंबर को प्रोजेक्ट उड़ान का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी संडीला डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मुमताज बेगम ने खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और समूह गान प्रस्तुत किया। इसके बाद डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी ने फीता काटकर प्रोजेक्ट उड़ान का औपचारिक शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रोजेक्ट उड़ान कक्षा 8, 9 और 10 के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वाकांक्षी पहल है। इसके माध्यम से इंजीनियर और डॉक्टर बनने का लक्ष्य रखने वाले विद्यार्थी लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह सुविधा विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह निशुल्क है।
उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट उड़ान से जुड़कर विद्यार्थी अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकते हैं। संडीला ब्लॉक में इसकी शुरुआत ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती है।कार्यक्रम में पूनम सिंह, दुर्गेश, विक्रांत कुमार, संरक्षा सिंह, संजीव बघेल सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और छात्राएं मौजूद रहीं।
#TheTelecast | H. Shyam Bajpai
Hardoi, Hardoi | Sep 14, 2026