मुख्यमंत्री योगी आज शाम 6 बजे करेंगे समीक्षा बैठक
.
#लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 6 बजे अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था, बाढ़ की स्थिति, बिजली आपूर्ति और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी और राहत आयुक्त समेत शासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं, सभी जिलों के डीएम, एसएसपी और पुलिस कमिश्नर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़ेंगे।
इसके अलावा बिजली विभाग और लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख सचिवों को भी बैठक में बुलाया गया है। सभी प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री संबंधित विभागों से मौजूदा स्थिति और तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर सकते हैं।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Aug 22, 2026