हरदोई में बड़ा हादसा: बंदर से टकराई बाइक, नहर में गिरे शिक्षक
.
#हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में सण्डीला-मल्लावां मार्ग पर गोसवा नहर पुल के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। कछौना क्षेत्र के एक विद्यालय में पढ़ाने जा रहे तेंदुवा निवासी शिक्षक अवनीश की बाइक अचानक सड़क पर आए बंदर से टकरा गई।टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकराई और नहर में जा गिरी। हादसे में बंदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिक्षक तेज बहाव में बह गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की भीड़ भी घटनास्थल पर जुट गई। शिक्षक की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर शिक्षक की तलाश में अभियान चलाएगी।फिलहाल शिक्षक के नहर में बहने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Sep 14, 2026