भरेड़ी में दिनदहाड़े चोरी, दुकान से मोबाइल और नकदी गायब
भरेड़ी बाजार में दिनदहाड़े पूर्ण चंद भाटिया की बैग की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोर दुकान से मोबाइल फोन और गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही भोरंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में चिंता का माहौल है। दुकानदारों ने बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
#भरेड़ी #भोरंज #हमीरपुर #चोरी #दिनदहाड़ेचोरी #पुलिसजांच #भरेड़ीबाजार #हिमाचलप्रदेश #CrimeNews