Public App Logo
Profile Picture

Sun TV Himachal

@sunnewshimachal
2714Followers
6Following
ब्रेकिंग न्यूज़: पांवटा साहिब में बड़ा हादसा—बाता पुल का एक हिस्सा पूरी तरह ढहा, दोपहर में गिरा था पिलर; नए पुल के निर्माण की कवायद तेज, एस्टीमेट तैयार करने शिमला और दिल्ली से पहुंचेगी विशेषज्ञों की टीम
पुलिस भर्ती में आयु सीमा में एकमुश्त राहत की मांग, मंडी के युवाओं ने सरकार से लगाई गुहार
ब्रेकिंग न्यूज़: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां करने की हमीरपुर थाने में पहुंची शिकायत, पुलिस जुटी जांच में, बड़े नेता की पोस्ट पर मचा बवाल
नेचर पार्क कंगनी वाला में वन  विभाग और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से  चलाया गया प्लास्टिक मुक्त प्रकृति अभियान
खेलो इंडिया को 36441 करोड़ बजट , मोदी सरकार का ऐतिहासिक क़दम, नरेन्द्र अत्री
उपमुख्यमंत्री ने ऊना डिपो से ई-बस सेवा का किया शुभारंभ
कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने हूरन–पुंथल सड़क का विधिवत शिलान्यास
स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और मंजू शर्मा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कुल्लू में प्रदर्शन
श्रावण मास का आज पहला सोमवार
सुजानपुर में सेल्फी लेते समय व्यास नदी किनारे गिरी युवती, दमकल विभाग ने किया रेस्क्यू
चौगान मैदान में ट्रेड फेयर के विरोध  में उतरे नाहन के दुकानदार
भाजपा नेताओं और विधायकों पर राजनीतिक द्वेष के चलते दर्ज किए जा रहे हैं झूठे मुकदमे
हमीरपुर कोहली से चोरी हुआ ट्रक गुरदासपुर में बरामद, आरोपियों की तलाश तेज: एसपी बलवीर सिंह ठाकुर
पढ़ाई छोड़कर राजनीति करने गया है क्या? तुझे पढ़ने भेजा था, मोदी जी को गाली देने नहीं
शिमला: ठियोग के प्रेमघाट में पहाड़ी से गिरीं विशाल चट्टानें, सड़क किनारे खड़ी कार चकनाचूर
हमीरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, अन्य पुलिस कर्मचारी पीओ सेल की टीम को मिला डीजी डिस्क अवार्ड
कुल्लू के पांकवा गांव में बारिश का कहर: भूस्खलन से स्कूल भवन क्षतिग्रस्त, 500 से अधिक सेब के पौधे नष्ट

कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल की ग्राम पंचायत बाड़ी के पांकवा गांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। भूस्खलन की चपेट में आने से वर्ष 1993 में बना राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि बागवानों को भी लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

विद्यालय भवन के भीतर बच्चों का शैक्षणिक रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज फंसे हुए हैं। हालांकि भवन कभी भी गिर सकता है, इसलिए सुरक्षा कारणों से उन्हें बाहर निकालना संभव नहीं हो पा रहा है।

बारिश और भूस्खलन से 500 से अधिक सेब के पौधे नष्ट हो गए हैं। इसके अलावा कई गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं ग्रामीण सेस राम का मकान भी खतरे की जद में आ गया है, जिसके चलते परिवार को एहतियातन सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का तत्काल सर्वे करवाने, उचित मुआवजा देने, क्षतिग्रस्त विद्यालय का जल्द पुनर्निर्माण करने, बच्चों की पढ़ाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने तथा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग की है।
एचपीयू में 25% फीस वृद्धि के खिलाफ एसएफआई का मोर्चा, फैसला वापस न होने पर राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

शिमला।

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) कैंपस कमेटी ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सामान्य फीस, परीक्षा शुल्क, हॉस्टल शुल्क और विभिन्न प्रशासनिक शुल्कों में 25 प्रतिशत वृद्धि के फैसले का कड़ा विरोध किया है। संगठन ने इसे छात्र-विरोधी और जनविरोधी बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की है।

एसएफआई का कहना है कि विश्वविद्यालय की स्थापना आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हुई थी, लेकिन फीस में भारी बढ़ोतरी से हजारों छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी। संगठन के अनुसार एमए, एमएससी, एमकॉम, एलएलबी, एमटेक, एमबीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस, शोधार्थियों की थीसिस विस्तार फीस, प्रोजेक्ट मूल्यांकन, पुनर्मूल्यांकन, डिग्री, माइग्रेशन और हॉस्टल शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है।

एसएफआई ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने वित्तीय संकट का बोझ छात्रों पर डाल रहा है। संगठन का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला गरीब, किसान, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा को और कठिन बना देगा।

संगठन ने मांग की है कि बढ़ाई गई सभी शैक्षणिक, परीक्षा, हॉस्टल और प्रशासनिक फीस तत्काल वापस ली जाए। साथ ही राज्य सरकार विश्वविद्यालय के वित्तीय संकट के समाधान के लिए विशेष वित्तीय पैकेज जारी करे और बजटीय स्थिति पर श्वेत पत्र सार्वजनिक करे।

एसएफआई ने चेतावनी दी है कि यदि फीस वृद्धि का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके तहत हस्ताक्षर अभियान, कुलपति व कुलसचिव का घेराव, पुतला दहन, क्रमिक भूख हड़ताल, कक्षाओं का बहिष्कार तथा आवश्यकता पड़ने पर पूरे प्रदेश में 'हिमाचल विश्वविद्यालय बंद' का आह्वान किया जाएगा। संगठन ने कहा कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन और राज्य सरकार की होगी।
राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने बणी और बड़सर के नशा मुक्ति केंद्रों का किया निरीक्षण
हमीरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, अन्य पुलिस कर्मचारी पीओ सेल की टीम को मिला डीजी डिस्क अवार्ड
बोहणी में दुकान के बाहर से चोरी हुई बाइक, अगले दिन टौणीदेवी अस्पताल के पास बरामद
चंबा के छोटे से सैलून में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने करवाई हेयरकट, पेश की सादगी की मिसाल
कांगड़ा: रियूंद खड्ड में फिर बहा पानी, फोरलेन पुल निर्माण से रुका बहाव बहाल होने पर ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
सनातन का अपमान ही कांग्रेस की प्राथमिकता है" — अनुराग ठाकुर
मुख्यमंत्री बोले— 'चंबे दे पकौड़े' हैं बड़े मजेदार