राजकीय बाल गृह से दो बच्चे लापता, होमगार्ड के 04 जवानों पर केस
.
#देवरिया। राजकीय बाल गृह बालक से दो बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे प्राथमिक विद्यालय गए थे, लेकिन स्कूल से वापस बाल गृह नहीं लौटे। घटना की जानकारी के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चार होमगार्डों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड को हटा दिया गया है।
वहीं, मामले में प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी (DPO) स्कंद मिश्रा से प्रभार वापस ले लिया गया है। वार्डन और प्रभारी DPO के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है। इसके लिए शासन को पत्र भेजा गया है। दो बच्चों के बाल गृह से लापता होने की घटना पर DM ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन बच्चों की तलाश में जुटा है।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Sep 14, 2026