राघवेंद्र अध्यक्ष, पवन बने बजरिया रामलीला एक्टर विभाग के मंत्री
कोंच। आगामी 18 नवंबर अक्षय नवमी से श्री नवल किशोर रामलीला समिति बजरिया के तत्वाधान में आरंभ होने वाले रामलीला महोत्सव में गुरुवार को जिम्मेदारियां बांटीं गई। रामलीला मंचन के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण अभिनय विभाग का अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी को बनाया गया है, वहीं मंत्री पद की जिम्मेदारी पवन खिलाड़ी को सौंपी गई है। गुरुवार को समिति की बैठक में सर्वसम्मति से दोनों पदाधिकारियों को नियुक्त किए जाने पर समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं रामलीला से जुड़े सभी लोगों ने बधाई दी है। गौरतलब हो कि उक्त दोनों लोग रामलीला जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में वर्षों से लगातार सक्रिय रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
Konch, Jalaun | Nov 7, 2026