
प्रेस विज्ञप्ति
स्थान : नालंदा
दिनांक : 16 सितंबर 2026
....................................
नालंदा जिलाधिकारी ने जन-सुनवाई में 22 फरियादियों की समस्याएं सुनीं
जन-शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता
संबंधित अधिकारियों को त्वरित, संवेदनशील एवं नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश।
मनरेगा मजदूरी, भूमि अतिक्रमण, दाखिल-खारिज, सामुदायिक भवन निर्माण एवं स्वास्थ्य से संबंधित अन्य मामलों की हुई सुनवाई।
शिकायतों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश।
बिहारशरीफ (नालंदा), 16 सितंबर 2026 : नालंदा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने आज आयोजित जन-सुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे कुल 22 फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक समझते हुए संबंधित मामलों की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा उनके त्वरित, समयबद्ध एवं नियमानुसार निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जन-शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने को कहा।
जन-सुनवाई के दौरान मनरेगा मजदूरी से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु डीपीओ, मनरेगा को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
वहीं, भूमि अतिक्रमण से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए अपर समाहर्ता, नालंदा को निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में जमीन का दाखिल-खारिज नहीं किए जाने से संबंधित शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु अंचलाधिकारी, सिलाव को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
ग्राम सूरजपुर में सामुदायिक भवन निर्माण से संबंधित शिकायत के निष्पादन हेतु जिला पंचायती राज पदाधिकारी, नालंदा को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य सहित अन्य जन-समस्याओं से संबंधित मामलों में भी संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करें तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Building Construction Department, Govt. of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Bihar Health Department
Bihar Education Department
Nalanda, Bihar | Sep 16, 2026