Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Up
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
पटना
Rahulgandhi
dpronalanda
नालंदा जिलाधिकारी ने जन-सुनवाई में 22 फरियादियों की समस्याएं सुनीं Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar
| Sep 16, 2026
MORE NEWS
जिलाधिकारी, नालन्दा श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में सिलाव प्रखंड के माहुरी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। अपर समाहर्ता, नालन्दा, श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सब्बैत पंचायत में भी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 16, 2026
प्रेस विज्ञप्ति स्थान : नालंदा दिनांक–15 सितंबर 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, नालंदा में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य शुभारंभ नालंदा, बिहार: अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, नालंदा में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ एक भव्य समारोह के साथ किया गया। विद्यालय के नए सत्र का शुभारंभ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माननीय मंत्री श्री जमा खान द्वारा फीता काट कर किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कर किया गया | कार्यक्रम में नालंदा के माननीय सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अपर सचिव इबरार अहमद खान तथा शिया बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड तथा सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्षों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग की माननीय सदस्य अफ़रोज़ा खातून ने भी बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं | समारोह के दौरान नालंदा जिला के माननीय सांसद विभाग ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें लगन और निष्ठा के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि और माननीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री मोहम्मद जमा खान ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके बेहतर भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिया और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य श्री मोहम्मद ओमैश द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम में प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सह प्रबंधक श्री कन्हैया कुमार चौधरी, सुश्री सोनिया राज सहित विभाग के अन्य अधिकारी, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। Samrat Choudhary CMO Bihar Md Zama Khan Information & Public Relations Department, Government of Bihar #अल्पसंख्यक_कल्याण_विभाग #बिहार #आवासीय_विद्यालय #शिक्षा #शैक्षणिक_सत्र2026_27 #BiharGovernment
Nalanda, Bihar | Sep 16, 2026
_पत्रकारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी_*पत्रकार को कवरेज से रोकना गंभीर अपराध है*1 जुलाई 2024 स
Bihar, Nalanda | Sep 16, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा। दिनांक : 15 सितंबर 2026 .................................... नालंदा में सहयोग शिविर का आयोजन, तुंगी एवं नकटपुरा पंचायत में 66 आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन बिहारशरीफ प्रखंड के तुंगी एवं नकटपुरा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों को मिला त्वरित समाधान, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी बिहारशरीफ (नालन्दा): आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तुंगी एवं नकटपुरा में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त, नगर निगम बिहारशरीफ, नालन्दा श्री कृत्यानंद रंजन के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दोनों पंचायतों को मिलाकर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी 66 आवेदनों का त्वरित कार्रवाई करते हुए शत-प्रतिशत निष्पादन किया गया। विभागवार प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों का विवरण अंचल एवं राजस्व विभाग – 13 आवेदन, मनरेगा (जी. राम. जी.) – 10 आवेदन, सामाजिक सुरक्षा विभाग – 10 आवेदन, लोहिया स्वच्छता अभियान – 10 आवेदन, कृषि विभाग – 09 आवेदन, ग्रामीण विकास विभाग (PMAY) – 07 आवेदन, सांख्यिकी विभाग – 05 आवेदन एवं बाल विकास परियोजना (ग्रामीण) – 02 आवेदन इस प्रकार विभिन्न विभागों से प्राप्त सभी 66 आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री कृत्यानंद रंजन ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। प्रशासन की कोशिश है कि सरकारी सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ जनता की दहलीज तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है तथा पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। शिविर में स्थानीय ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों को आवश्यक सेवाएं एवं समाधान उपलब्ध कराया गया। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Sharif Nagar Nigam Panchayati Raj Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 15, 2026
प्रेस विज्ञप्ति स्थान : नालंदा दिनांक–15 सितंबर 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा जनता की दहलीज तक पहुंचीं सरकारी सेवाएं, सहयोग शिविरों में समस्याओं का त्वरित समाधान • माहुरी एवं सब्बैत पंचायत में आयोजित सहयोग शिविरों में कुल 53 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन • तीस दिनों के अन्दर समस्या का समाधान हर हालात में बिहारशरीफ (नालंदा)। नालन्दा जिले में आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी, नालन्दा श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में सिलाव प्रखंड की माहुरी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। माहुरी पंचायत में 34 आवेदन प्राप्त, सभी का त्वरित निष्पादन इनमें ग्रामीण विकास विभाग/मनरेगा से संबंधित -10, मनरेगा से संबंधित बंदोबस्ती पर्चा से संबंधित 14, पंचायती राज विभाग से संबंधित 1 एवं आपूर्ति से 4 आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का शिविर स्थल पर ही त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया गया। लाभुकों को उनके आवेदन की स्थिति एवं आवश्यक कार्रवाई की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई गई। जिन मामलों में तत्काल निष्पादन संभव नहीं था, उनका अतिशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। जिलाधिकारी ने आमजनों से किया सीधा संवाद जिलाधिकारी ने शिविर में पहुंचकर आमजनों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृति संबंधी दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए। एक ही स्थान पर मिलीं विभिन्न विभागों की सेवाएं सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग सहायता काउंटर लगाए गए, जहां ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने के साथ-साथ संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। इससे आमजनों को अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत मिली और उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित हुआ। शिविर में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सब्बैत पंचायत में 19 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट समाधान वहीं, अपर समाहर्ता,नालन्दा, श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सब्बैत पंचायत में भी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सब्बैत पंचायत में कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए इनमें ग्रामीण विकास विभाग/मनरेगा से संबंधित 7 , अंचल कार्यालय से- 10 एवं पंचायती राज विभाग से संबंधित 2 आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित विभागों द्वारा इन सभी 19 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन सुनिश्चित किया गया। उपस्थित लाभुकों व आमजनों को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता ने बताया कि अब आपको अपने काम के लिए कहीं जाने या दौड़ने की आवश्यकता नहीं है। आपको आपके पंचायत में ही अपनी समस्या का समाधान उपलब्ध कराने के लिए सरकार का यह प्रयास है। इस सेवा में तीस दिनों के अन्दर आपको आपकी समस्या का समाधान हर हालात में करने का प्रावधान है। *प्रशासन का उद्देश्य—सरकारी सेवाएं जनता के द्वार तक* नालन्दा प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे सहयोग शिविरों का उद्देश्य सरकारी सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं को जनता की दहलीज तक पहुंचाना, आमजनों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराना है। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 15, 2026
प्रेस विज्ञप्ति स्थान : नालंदा दिनांक–15 सितंबर 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय नालन्दा रोजगार मेलों से युवाओं को मिल रहे नए अवसर: माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार • मेले में 23 निजी कंपनियों (नियोजकों) ने शिरकत की, जहाँ 787 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 329 योग्य युवाओं को औपबंधिक चयन पत्र दिया गया। • मुख्य अतिथि ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग और जीविका द्वारा संचालित योजनाओं की अहमियत बताई। • जिला नियोजन पदाधिकारी मो० आकिफ वक्कास द्वारा अभ्यर्थियों को रोजगार सहायता, स्टडी किट, टूल किट योजना और कैरियर सूचना केंद्र की विस्तृत जानकारी दी गई। • युवाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए डीआरसीसी (DRCC) और जेएसएस (JSS) द्वारा विशेष स्टॉल लगाए गए। बिहार शरीफ : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के तत्वावधान में आज जिला नियोजनालय, नालंदा द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले का संयुक्त उद्घाटन ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्री श्रवण कुमार, माननीय सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मो० आकिफ वक्कास, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) श्रीमती स्नेहा, सहायक निदेशक (दिव्यांगजन सशक्तिकरण) सुश्री प्राची रिया एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार ने कहा कि विभाग की ओर से निरंतर नियोजन मेलों का आयोजन कर युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग और जीविका द्वारा संचालित योजनाओं की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। मेले में कुल 23 नियोजकों ने हिस्सा लिया, जिसमें पहुंचे 787 अभ्यर्थियों में से 329 योग्य युवाओं का औपबंधिक रूप से चयन किया गया। कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी मो० आकिफ वक्कास ने युवाओं को करियर और कौशल विकास के संबंध में मार्गदर्शन देते हुए स्टडी किट, टूल किट योजना एवं कैरियर सूचना केंद्र की जानकारी दी। वहीं डीआरसीसी (DRCC) और जेएसएस (JSS) जैसे विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से युवाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर जिला कौशल प्रबंधक शांतनु कुमार व निखिलेश कुमार, लिपिक पंकज यादव, डाटा एंट्री ऑपरेटर सुनील कुमार सहित नियोजनालय के सभी कर्मी उपस्थित रहे। Samrat Choudhary CMO Bihar Shrawon kumar Information & Public Relations Department, Government of Bihar बिहार कौशल विकास मिशन
Nalanda, Bihar | Sep 15, 2026
प्रेस विज्ञप्ति स्थान : नालंदा दिनांक–15 सितंबर 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के लिए क्विज़ शुरू, 30 सितंबर तक कर सकेंगे भागीदारी • 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के युवा इसमें भाग ले सकते हैं। • युवाओं को स्वयंसेवा, सीखने, मेंटरशिप, सहभागिता और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों के लिए राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। • विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग युवाओं को अपने विचार, नवाचार और सुझाव राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने तथा प्रधानमंत्री जी के साथ संवाद का अवसर देता है • विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, ITI, युवा संगठनों और समूहों से अधिक से अधिक युवाओं को अभियान से जोड़ने की अपील। • युवा www.mybharat.gov.in पर ‘Register Now’ के माध्यम से पंजीकरण कर OTP सत्यापन के बाद VBYLD 2027 क्विज़ में भाग ले सकते हैं। बिहारशरीफ (नालंदा)। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने तथा उनकी प्रतिभा, विचारों और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 का आयोजन किया जा रहा है। MY Bharat (मेरा युवा भारत) युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार का 15 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए राष्ट्रीय मंच है। यह मंच युवाओं को विभिन्न अवसरों, स्वयंसेवा, सीखने, मेंटरशिप, सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों से जोड़ता है। युवा www.mybharat.gov.in के माध्यम से इस अभियान से जुड़ सकते हैं। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 युवाओं के लिए देश के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय युवा कार्यक्रमों में से एक है। इसका आयोजन राष्ट्रीय युवा दिवस, 12 जनवरी, स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर किया जाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित युवाओं को अपने विचार, नवाचार और सुझाव राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। विशेष रूप से यह युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ सीधे संवाद करने तथा विकसित भारत के निर्माण से संबंधित अपने विचार साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। इस पूरी प्रक्रिया का पहला और महत्वपूर्ण चरण VBYLD (विकसित भारत) क्विज़ है। क्विज़ के माध्यम से युवा इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी भागीदारी की शुरुआत कर सकते हैं। VBYLD 2027 का क्विज़ चरण 30 सितंबर तक MY Bharat पोर्टल पर खुला हुआ है। अतः सभी 15 वर्ष या उससे ऊपर के युवाओं से अपील की गई है कि वे बिना विलंब किए MY Bharat पोर्टल पर अपना पंजीकरण पूर्ण करें और VBYLD 2027 क्विज़ में भाग लें। विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, ITI, अन्य शैक्षणिक संस्थानों, युवा संगठनों एवं युवा समूहों से भी अपील है कि वे अपने संस्थान से अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ें और उन्हें क्विज़ में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। MY Bharat पर पंजीकरण के लिए युवा www.mybharat.gov.in पर जाकर 'Register Now' विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। मोबाइल नंबर अथवा ई-मेल के माध्यम से OTP सत्यापन के बाद आवश्यक विवरण भरकर पंजीकरण पूरा किया जा सकता है। युवाओं से अपील है कि वे इस अवसर को केवल एक क्विज़ के रूप में न देखें, बल्कि इसे अपने विचारों और प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने की दिशा में पहला कदम मानें। CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department
Nalanda, Bihar | Sep 15, 2026
प्रेस विज्ञप्ति स्थान : नालंदा दिनांक–15 सितंबर 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए एक माह का विशेष अभियान • SAM (गंभीर तीव्र कुपोषण) और MAM (मध्यम तीव्र कुपोषण) श्रेणी के बच्चों को एक माह के भीतर सामान्य पोषण स्तर पर लाने के लिए सघन अभियान। • उम्र और लंबाई के अनुपात में कम वजन वाले कुपोषित बच्चों की पहचान 'पोषण ट्रैकर' ऐप पर दर्ज कर नियमित निगरानी। • बिहार शरीफ ग्रामीण की 20 आंगनबाड़ी सेविकाओं को चिह्नित कर CDPO और महिला पर्यवेक्षकों के साथ एक विशेष निगरानी समूह (ग्रुप) गठित। • मेनू के अनुसार हॉट कुक मील (HCM) वितरण की पुष्टि के लिए स्पष्ट और जियो-टैग युक्त 3 तस्वीरें अनिवार्य। बिहारशरीफ (नालंदा)। आज उपविकास आयुक्त सुश्री सारा अशरफ द्वारा बिहार शरीफ ग्रामीण की बाल विकास योजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक की गई। यह बैठक आंगनबाड़ी केंद्रो पर SAM MAM बच्चों के पोषण की स्थिति सुधारने एवं पूरक पोषाहार वितरण के संबंध में थी। उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जो बच्चे SAM MAM कैटेगरी में आते हैं, यानी की वजन के अनुसार लंबाई सही नहीं होता है, तथा कुपोषण के शिकार होते हैं, वैसे बच्चों को पोषण ट्रैक्रर पर चिन्हित कर, एक माह तक विशेष अभियान चलाकर सामान्य कोटि में लाने हेतु प्रयास किया जाना है। बिहार शरीफ ग्रामीण की 20 आंगनवाड़ी सेविकाओं को इस हेतु चिन्हित किया गया, तथा उनका एक अलग ग्रुप बनाया गया। इस ग्रुप में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के अलावा महिला पर्यवेक्षिकाए भी हैं। प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्रो पर मेनू के अनुसार हॉट कुक मिल (HCM )बच्चों की उपस्थिति के अनुसार दिए जाने तथा इस आशय का तीन फोटो प्रतिदिन ग्रुप में डाले जाने हेतु निर्देश दिया गया। पहला फोटो बच्चों के नाश्ते का है जो कि 10:00 AM तक डाला जाना है दूसरा फोटो खाने का है जो की अपराह्न 2:00 बजे तक डाला जाना है, तथा बच्चों का खाना खाते हुए तीसरा फोटो डाला जाना है। यह फोटो धुंधला ना हो और जियो टैगिंग वाला हो साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि जो सेविका इस कार्य को सही से नहीं कर पाएगी, उन्हें इस हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया जाए। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बिहार शरीफ ग्रामीण एवं महिला पर्यवेक्षिका प्रतिदिन इस कार्य को करवाना तथा इसकी मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस इसका अनुसरण करेंगे तथा ससमय पूर्ण करेंगे। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar ICDS Directorate Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 15, 2026