सड़क पर पाइप-बांस, निगम की नजर में अतिक्रमण नहीं?
सड़क पर पाइप-बांस का कब्जा, निगम की आंखों पर पट्टी?
भीलवाड़ा (जम) एमजी हॉस्पिटल के पीछे मोमिन मोहल्ले में सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। विश्वकर्मा ड्रग डिस्ट्रीब्यूटर के सामने सड़क पर लोहे के पाइप गाड़ने और बड़े-बड़े बांस लगाकर रास्ता घेरने के आरोप हैं।
जर्जर सड़क पर निकले पाइप और रास्ते में रखे बांस राहगीरों के लिए परेशानी के साथ हादसे का खतरा भी बने हुए हैं। सवाल यह है कि सार्वजनिक रास्ते पर इतना सब होने के बावजूद नगर निगम के जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं पड़ रही? क्या कार्रवाई के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार है?
क्षेत्रवासियों ने निगम प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर कथित अतिक्रमण हटाने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।