जालौन: मनोरी गांव के पास तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में मारी टक्कर, महिला की मौत, चार घायल
जालौन। कोंच कोतवाली क्षेत्र के मनोरी गांव के पास तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार सवार वाहन समेत मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार बुधवार को उरई-कोंच मार्ग पर मनोरी गांव के पास दो बाइकों पर सवार लोग जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फरार कार सवारों की तलाश कर रही है।
#Jalaun #Konch #Manori #RoadAccident #UttarPradesh #BreakingNews #HamirpurTimes #HamirpurTimesNews