थाने में दलालों की दखल घटी, सीधे फरियाद सुन रहे प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन
#हरदोई। टड़ियावां थाने में प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन के आने के बाद कार्यशैली में बदलाव की चर्चा है। थाने के आसपास पहले सक्रिय दिखने वाले दलालों और माफिया की मौजूदगी अब कम नजर आने का दावा किया जा रहा है। वहीं, फरियादी अपनी शिकायतें लेकर सीधे प्रभारी निरीक्षक तक पहुंच रहे हैं।
इख्तियार हुसैन शिकायतों की सुनवाई कर उनके त्वरित निस्तारण पर जोर दे रहे हैं। इससे फरियादियों को बिचौलियों के बजाय सीधे पुलिस अधिकारी के समक्ष अपनी बात रखने का मौका मिल रहा है। थाना क्षेत्र में दलालों की दखल कम होने और सीधे सुनवाई की व्यवस्था को पुलिस की कार्यशैली में अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
#रिपोर्ट:विनय गुप्ता पत्रकार
Hardoi, Hardoi | Oct 20, 2026