
जालौन पुलिस के पवन ने रचा इतिहास, तीन दौड़ों में गोल्डन हैट्रिक लगाकर पूरे कानपुर जोन में लहराया परचम
5 किमी, 10 किमी और 26 मील मैराथन में हासिल किया पहला स्थान, एसपी सुरेश चंद्र रावत ने दी शाबाशी
जालौन
प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन का शानदार संगम देखने को मिला कानपुर जोन की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में, जहां जालौन पुलिस के आरक्षी पवन ने अपने दमदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया।
फतेहगढ़ की रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में 15 से 17 सितंबर 2026 तक आयोजित 30वीं अन्तरजनपदीय एथलेटिक्स क्लस्टर एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता में पवन ने तीन प्रमुख लंबी दूरी की दौड़ों में स्वर्ण पदक जीतकर जालौन पुलिस का नाम रोशन किया।
आरक्षी पवन ने 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 26 मील (मैराथन) की चुनौतीपूर्ण स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्डन हैट्रिक अपने नाम की। विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों के बीच उनकी शानदार रफ्तार, जबरदस्त स्टेमिना और अनुशासन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
पवन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।
उन्होंने कहा कि पवन का समर्पण और मेहनत पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणादायक है।
आरक्षी पवन की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि जालौन पुलिस केवल कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि खेल के मैदान में भी अपनी प्रतिभा और दमखम का लोहा मनवाने में पीछे नहीं है।
तीन स्वर्ण पदकों के साथ पवन ने पूरे कानपुर जोन में जालौन का गौरव बढ़ाया है।
एक जवान, तीन दौड़ और तीन गोल्ड मेडल—पवन की इस उपलब्धि पर जालौन पुलिस को गर्व है।
#JalaunPolice #PawanRunner #GoldenHatTrick #GoldMedal #Athletics2026 #KanpurZonePolice #Marathon #RunningChampion #SPJalaun #SureshChandraRawat #Fatehgarh #UPPolice #Jalaun #Orai #Kalpi #Bundelkhand #PoliceSports #BreakingNews #SonuMaharaj
Kalpi, Jalaun | Nov 2, 2026