
*दि सहारनपुर वॉइस/ न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾मिर्जापुर पोल में पेयजल संकट से मचा हाहाकार, नलकूप फुंकने और तकनीकी खराबी से ठप हुई पानी की सप्लाई!!*
*👉🏾👉🏾ग्राम प्रधान जल निगम अधिकारियों से की वार्ता, कल सुबह तक जलापूर्ति सुचारू होने की उम्मीद!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_कस्बा मिर्जापुर पोल में पानी की सप्लाई बाधित होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नलकूप फुंकने के साथ अन्य तकनीकी खराबी आने के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है! पानी की सप्लाई बाधित होने से स्थानीय लोगों के सामने पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है। जलापूर्ति व्यवस्था को जल्द बहाल कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ ग्राम प्रधान तैय्यब, प्रधान प्रतिनिधि काशिफ एवं ट्यूबवेल ऑपरेटर महताब सक्रिय हो गए हैं और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग से संपर्क किया गया है।ग्राम प्रधान तैय्यब ने बताया कि इस संबंध में जल निगम के अधिकारियों से बातचीत की गई है। विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया है कि नलकूप में आई तकनीकी खराबी को जल्द दूर कर पानी की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य आज रात्रि पूरा होने पर कल सुबह तक पेयजल आपूर्ति सुचारू होने की संभावना जताई गई है। स्थानीय लोगों ने भी विभाग से जल्द से जल्द पानी की व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है!!_
Imran Masood District Magistrate Saharanpur Naresh Saini Government of UP
#MirzapurPol #Saharanpur #PeyjalSankat #WaterCrisis #WaterSupply #JalNigam #Mirzapur #SaharanpurNews #News7 #TheSaharanpurVoice #PaniKiSamasyा #Tubewell #Nalkoop #BreakingNews #LocalNews #UPNews #UttarPradesh #पेयजल_संकट #मिर्जापुर_पोल #सहारनपुर #जल_आपूर्ति #न्यूज़7 #सच्चाई_के_साथ_हरदम