
*TheSaharanpurVoice / News7* *सच्चाई के साथ हरदम* *👉🏾👉🏾श्रावण कांवड़ यात्रा-2026: सहारनपुर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी!!* *👉🏾👉🏾29/30 जुलाई से भारी वाहनों और 4/5 अगस्त से हल्के वाहनों का बदलेगा रूट, यात्रा से पहले देखें नया प्लान!!* *जनपद सहारनपुर* _श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सहारनपुर पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारी, हल्के एवं मध्यम वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं!पुलिस के अनुसार उत्तराखण्ड से आने वाले कांवड़ियों का प्रवेश काली नदी चौकी, बड़कला चेकपोस्ट और मंगलौर रोड के माध्यम से होगा, जबकि हरियाणा से आने वाले श्रद्धालु शाहजहांपुर चौकी और हथनीकुण्ड बैराज मार्ग से सहारनपुर जनपद में प्रवेश करेंगे! 29/30 जुलाई 2026 की रात 12 बजे से भारी वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा! इस दौरान शहर क्षेत्र एवं कांवड़ मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों को लाखनौर–छुटमलपुर–मोहण्ड–आशारौड़ी मार्ग तथा हरिद्वार जाने वाले वाहनों को छुटमलपुर–भगवानपुर–रुड़की मार्ग से भेजा जाएगा!!इसके अलावा 4/5 अगस्त 2026 की रात 12 बजे से हल्के एवं मध्यम वाहनों का डायवर्जन प्रभावी होगा। देहरादून जाने वाले वाहन दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस-वे अथवा मुजफ्फरनगर–देवबंद–नागल–कोलकी कट मार्ग का उपयोग करेंगे, जबकि हरिद्वार जाने वाले वाहनों के लिए छुटमलपुर–भगवानपुर–रुड़की मार्ग निर्धारित किया गया है। सहारनपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यात्रा के दौरान जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें!!!_ #News7 #TheSaharanpurVoice #KanwarYatra2026 #Shravan2026 #Saharanpur #SaharanpurPolice #TrafficAdvisory #TrafficDiversion #Haridwar #Dehradun #KanwarRoute
Behat, Saharanpur | Jul 28, 2026

🚨 रात के अंधेरे में जेसीबी से तोड़ा गया बरसाती सुरक्षा बंधा! 🚜🌧️ ग्रामीणों के विरोध पर पहुंची पुलिस, रुकवाया काम और दोबारा कराया गया निर्माण। ग्रामीणों का आरोप—नया बंधा पहले जितना मजबूत नहीं, गांव पर अब भी जलभराव और बाढ़ का खतरा बरकरार। पूरा मामला जानने के लिए वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #Saharanpur #Mirzapur #Asgarpur #Taharpur #BreakingNews #FloodAlert #RainAlert #JCB #VillageNews #UPNews #News7 #TheSaharanpurVoice #HindiNews #LatestNews #GroundReport #ViralNews #NewsUpdate
Behat, Saharanpur | Jul 27, 2026

🚨 समस्तीपुर में रिश्तों का अजब मोड़! पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, फिर दोनों की कराई शादी 😱 #Samastipur #BiharNews #BreakingNews #ViralNews #TrendingNews #LoveAffair #Relationship #SocialMedia #IndiaNews #HindiNews #NewsUpdate #ViralVideo #News7 #TheSaharanpurVoice #LatestNews #FacebookNews #Breaking #Trending #News
Behat, Saharanpur | Jul 27, 2026

TheSaharanpurVoice / News7 सच्चाई के साथ हरदम 👉🏾 पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बड़ी कार्रवाई, फैक्ट्री मालिक हसन गिरफ्तार!! 👉🏾 लाइसेंस से अधिक बारूद, प्रतिबंधित पटाखों के निर्माण और लापरवाही का आरोप, दो मजदूरों की मौत के बाद पुलिस का शिकंजा!! सहारनपुर। गंगोह थाना क्षेत्र के नया कुण्डा स्थित राणा फायर वर्क्स पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट मामले में सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री संचालक हसन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करते हुए निर्धारित सीमा से अधिक विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया। साथ ही फैक्ट्री में प्रतिबंधित पटाखों का निर्माण कराया जा रहा था, जिससे मजदूरों की सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाला गया। पुलिस का कहना है कि इसी लापरवाही के चलते हुए विस्फोट में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर अब भी लापता बताए जा रहे हैं। मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। #News7 #TheSaharanpurVoice #Saharanpur #Gangoh #FirecrackerFactory #FactoryBlast #UPPolice #BreakingNews #FireSafety #TrendingPost #FacebookPost #UttarPradeshNews #Justice #Explosion #ViralNews
Behat, Saharanpur | Jul 26, 2026

👉*रात के अंधेरे में कुछ लोगों ने जेसीबी 🚜 द्वारा तोड़ा बरसाती पानी रोकने वाला बंधा, गांव पर मंडराया बाढ़ का खतरा* 👉*असगरपुर-ताहरपुर में ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने रुकवाया काम, जेसीबी थाने ले गई* *मिर्जापुर/सहारनपुर*। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव असगरपुर-ताहरपुर में बरसाती पानी से गांव को बचाने के लिए सड़क किनारे वर्षों पहले बनाए गए बंधे को कथित लोगो द्वारा रात के अंधेरे में जेसीबी से तोड़े जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी से चल रहा कार्य तत्काल बंद करा दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस जेसीबी को कब्जे में लेकर थाने ले गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह बंधा बरसात के दौरान आने वाले तेज पानी को गांव में घुसने से रोकता था। पिछली बरसात में भारी पानी आने के कारण गांव के अंदर जलभराव हो गया था और मुख्य मार्ग भी बंद हो गया था। उस समय डीएम और एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। इसके बावजूद कुछ लोगों ने रात के समय बंधे को पूरी तरह गिरा दिया, जिससे आने वाली बरसात में गांव के अंदर पानी घुसने और भारी नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निजी स्वार्थ के चलते पूरे गांव की सुरक्षा को खतरे में डाला जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि टूटे हुए बंधे का जल्द से जल्द दोबारा मजबूत निर्माण कराया जाए, ताकि बरसाती पानी गांव में प्रवेश न कर सके। साथ ही बंधा तोड़ने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। *अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है। सवाल यह है कि गांव की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई होगी या इन लोगों की दबंगई इसी तरह जारी रहेगी*? *अगर नहीं हुई कोई कार्रवाई तो जिलाधिकारी के यहां करेंगे धरना प्रदर्शन!! District Magistrate Saharanpur @topfans Imran Masood Naresh Saini हरीश कौशिक बजरंगदल #TheSaharanpurVoice #News7 #Saharanpur #Mirzapur #Asgarpur #Taharpur #BreakingNews #FloodAlert #FloodRisk #RainUpdate #VillageNews #JCB #PoliceAction #WaterLogging #VillageSafety #DMSaharanpur #SDMSaharanpur #PublicInterest #GraminAwaaz #JusticeForVillagers #SaveVillage #Monsoon2026 #UttarPradesh #HindiNews #GroundReport #बरसाती_पानी #बाढ़_का_खतरा #मिर्जापुर #सहारनपुर #ग्रामीण_आक्रोश
Behat, Saharanpur | Jul 25, 2026