*दि सहारनपुर वॉइस/ न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरमान पर कातिलाना हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_थाना मिर्जापुर पुलिस ने मारपीट और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहजाद पुत्र हासिम निवासी ग्राम मोहम्मदपुर झाझर उर्फ डाडल, थाना मिर्जापुर, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार 23 अगस्त 2026 को फरखपुर निवासी मन्नान ने थाना मिर्जापुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके भाई फरमान के साथ शहजाद समेत अन्य आरोपियों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इस हमले में फरमान गंभीर रूप से घायल हो गया था।मामले में थाना मिर्जापुर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान घायल की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आज तड़के मिर्जापुर टाल से आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी विनोद कुमार, उपनिरीक्षक रामकुमार गौतम और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे!!_