#कोटद्वार में मिठाई के नाम पर ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़!
जिला प्रशासन के स्पष्ट आदेशों के बावजूद मिठाई विक्रेता मिठाइयों के डिब्बों पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट अंकित नहीं कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब खाद्य सुरक्षा विभाग की नाक के नीचे झंडा चौक में खुलेआम हो रहा है।
आखिर जिला प्रशासन के आदेशों का पालन क्यों नहीं हो रहा है? खाद्य सुरक्षा विभाग इस मामले में कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक क्यों बना हुआ है?
सवाल यह है कि जब नियमों का पालन कराने वाले विभाग की नजरों के सामने ही नियमों की अनदेखी हो रही है, तो आम जनता की सेहत की जिम्मेदारी कौन लेगा?
जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग से मांग है कि मामले का संज्ञान लेकर संबंधित मिठाई विक्रेताओं के खिलाफ जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जाए।
#कोटद्वार #झंडाचौक #खाद्यसुरक्षा #जनस्वास्थ्य #जिलाप्रशासन #पहाड़खबरसारLive
Pauri, Garhwal | Nov 10, 2026