#नालंदा - वेना थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव स्थित खंधा से 60 लीटर देशी शराब के साथ दो शराब कारोबारी हुआ गिरफ्तार
नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार
वेना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी
बेना थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बीबीपुर खंधा में छापेमारी कर दो शराब कारोबारियों को 60 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के मलविघा गांव निवासी छोटे यादव के पुत्र दीपक कुमार तथा वेना थाना क्षेत्र के दोसूत गांव निवासी अशोक चौधरी के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 60 लीटर देशी शराब बरामद की है।
वेना थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बीबीपुर खंधा में शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।