गिद्धौर के दो-दो मंत्रियों ने संयुक्त रूप से किया मेला का उद्घाटन || Jamui Hunt Media | Abhishek
गिद्धौर दुर्गा पूजा मेला का उद्घाटन बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सोमवार को आयोजित हुए इस उदघाटन कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान मंत्री दामोदर रावत ने गिद्धौर के ऐतिहासिक और गौरवशाली विरासत अतीत और मेला की विशेषता का बखान किया । वहीं, मंत्री श्रेयसी थोड़ी भावुक दिखी। कहा - बचपन से ही इस मेले से जुड़ाव रहा। अपने पिता स्व. दादा की उंगली पकड़कर गिद्धौर मेला आती थी,आज उसी मेला का उद्घाटन करने का सौभाग्य जमुई की जनता ने दिया है। मंत्री श्रेयसी सिंह ने मातारानी के जयकारे भी लगाए। मौके पर पतसंडा पंचायत की मुखिया ललिता देवी, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव साव,सचिव सुबोध कु सिंह,कोषाध्यक्ष सुबोध केशरी, सहित दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति गिद्धौर के सदस्य मौजूद रहे।
Jamui, Jamui | Oct 19, 2026