
जालौन में पुलिसकर्मी भी नहीं बच सके यातायात पुलिस की कार्रवाई से, नियम तोड़ने पर 67 पुलिसकर्मियों के कटे चालान
यातायात माह में पुलिस ने दिखाई सख्ती, नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों समेत कुल 417 चालान किए गए
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन। यातायात माह नवंबर 2026 के तहत जनपद में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिस विभाग में तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 67 पुलिसकर्मियों के चालान किए। इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि यातायात नियम सभी के लिए समान हैं और कानून का पालन करना प्रत्येक नागरिक के साथ-साथ पुलिसकर्मियों की भी जिम्मेदारी है।चेकिंग के दौरान कई पुलिसकर्मी हेलमेट पहनकर वाहन चलाते हुए भी नजर आए। पुलिस विभाग ने अपने कर्मचारियों से स्वयं अनुशासन का परिचय देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने आमजन से भी दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है। यातायात पुलिस के अनुसार, यातायात माह के दौरान अब तक कुल 417 चालान किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है और स्वयं के साथ दूसरों की जान भी सुरक्षित रखी जा सकती है।
#jalaun #UPPolice #jalaunpolice #trafficsafety #trafficpolice
Orai, Jalaun | Nov 17, 2026