बुंदेलखंडी अंदाज में डीएम समीर की जनगणना के लिए गुहार वायरल, बोले- ‘सबई जनगणना जरूर करवइयो’
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन। जनगणना को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी समीर वर्मा का अनोखा अंदाज इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सरकारी औपचारिक अंदाज से हटकर डीएम समीर बुंदेलखंडी रंग में नजर आए और स्थानीय बोली में जनता से जनगणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। जिलाधिकारी ने बुंदेलखंडी अंदाज में लोगों से गुहार लगाते हुए कहा, ‘सबई जनगणना जरूर करवइयो।’ उनका यह देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। जनगणना के महत्व और इसमें जनता के सहयोग को लेकर डीएम बुंदेलखंडी भाषा में तमाम बातें कहते नजर आए। जनगणना के प्रति जागरूकता फैलाने और आम लोगों को इससे जोड़ने के लिए डीएम की इस अनूठी पहल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बुंदेलखंड की स्थानीय भाषा में जिलाधिकारी की इस अपील की लोग खूब चर्चा कर रहे हैं। मामल
Orai, Jalaun | Nov 15, 2026