जालौन में पुलिस से बेखौफ जुआरियों का आतंक, खुलेआम लाखों रुपये का जुआ खेलते वीडियो वायरल
सातमील के पास माडरी गांव में सजी जुए की फड़, दर्जनों जुआरी लगा रहे लाखों रुपये के दांव; वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन। जनपद में जुआरियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे पुलिस के खौफ से बेपरवाह होकर खुलेआम जुआ खेल रहे हैं। जालौन कोतवाली क्षेत्र के सातमील के पास स्थित माडरी गांव में दर्जनों जुआरियों द्वारा लाखों रुपये की हार-जीत का दांव लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#jalaunpolice #jalaunnews #oraijalaun #boldobharat
Orai, Jalaun | Nov 11, 2026