
कुरवाई विकासखंड की 20 गौशालाओं को मार्च 2026 तक कुल 4 करोड़ 22 लाख 55 हजार 960 रुपये की राशि जारी हुई
..
17 शासकीय और 3 अशासकीय गौशालाओं को मिली सहायता, गौवंश के चारा, भूसा-दाना, पानी की हो रही व्यवस्था
..
विदिशा जिले के कुरवाई विकासखंड में निराश्रित और बेसहारा गौवंश के भरण-पोषण व बेहतर देखभाल के लिए शासकीय-अशासकीय गौशालाओं को पंजीयन प्रारंभ से मार्च 2026 तक 20 गौशालाओं को मार्च 2026 तक कुल 4 करोड़ 22 लाख 55 हजार 960 रुपये की राशि जारी की गई है। राशि जारी करने का मुख्य उद्देश्य निराश्रित और बेसहारा गौवंश के भरण-पोषण तथा बेहतर देखभाल को सुनिश्चित करना है तथा गौवंश को चारा, भूसा और दाना उपलब्ध कराना, ताकि गौवंश को पर्याप्त आहार मिल सके। पानी, शेड और अन्य बुनियादी सुविधाओं का रखरखाव करना भी इसका मुख्यतम उद्देश्य है।
गौ संवर्धन बोर्ड द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार कुरवाई विकासखंड की 20 ग्राम पंचायतों की 20 गौशालाओं को यह राशि जारी की गई है जिसमें 17 शासकीय गौशाला और 3 अशासकीय गौशाला शामिल हैं। जिन 17 शासकीय गौशालाओं को राशि जारी हुई है जिसकी ग्राम पंचायत वार जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत मालिया खेड़ा की श्री राधे कृष्ण लीलावती गौशाला को 1692960 रुपए, ग्राम पंचायत श्यामपुर गुदावल की श्री गोपेश्वरी गौशाला को 169580 रुपए, ग्राम पंचायत धूवा की शांति गौशाला समिति को 2806810 रुपए, ग्राम पंचायत का काछी कुम्हारिया की कामदगिरि गौशाला को 1168520 रुपये, ग्राम पंचायत बरखेड़ा लायरा की कामधेनु गौशाला को 3586850 रुपए, ग्राम पंचायत भौंरासा की गोपाल गौशाला समिति को 3184540 रुपये, ग्राम पंचायत महलुआ की गोपाल गौशाला समिति को 3117590 रुपए, ग्राम पंचायत भाल बामोरा की श्री बांके बिहारी गौशाला को 1819760 रुपए, ग्राम पंचायत रूसिया की श्री कृष्ण गौशाला को 3247820 रूपए, ग्राम पंचायत जाजपोन की गौशाला ग्राम पंचायत को 1988950 रुपए, ग्राम पंचायत भाल बामोरा की श्री कृष्ण मुरारी गौशाला को 2446200 रुपये, ग्राम पंचायत छपारा की श्री गोपाल गौशाला को 1089040 रुपये, ग्राम पंचायत पठारी की श्री गोविंद गोपाल गौशाला को 2209970 रुपए, ग्राम पंचायत पैराखेड़ी की श्री राम गौशाला को 2210790 रुपये, ग्राम पंचायत बड़ोह की श्री कृष्ण गौशाला को 2029480 रुपए, ग्राम पंचायत बरखेड़ा पठारी की श्री कृष्ण गौशाला को 3177700 रुपये और ग्राम पंचायत छीरखेड़ा की शासकीय गौशाला समिति को 373640 रुपये की राशि जारी हुई है।
इसी प्रकार 3 अशासकीय गौशालाओं को भी राशि जारी हुई है की जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत बढ़ोह की उन्नतशील गौशाला को 112000 रुपये, ग्राम पंचायत भौंरासा की गौसंरक्षण सेवा समिति को 2948760 रुपये और ग्राम पंचायत सत्ताखेड़ी की डॉ. लोहिया वृद्धाश्रम को 1349000 रुपये की राशि जारी हुई है। #vidisha #JansamparkMP