
मिशन शक्ति 5.0 के तहत संतकबीरनगर पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान, महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
संतकबीरनगर, 04 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत संतकबीरनगर पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जनपदभर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा और विभिन्न आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के सभी थानों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गया और उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया।अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों से अवगत कराया। इस दौरान महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, कानूनी अधिकारों की रक्षा तथा आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
इन महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी ,जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं आमजन को विभिन्न आपातकालीन सेवाओं की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के लिए प्रेरित किया—
महिला हेल्पलाइन – 1090
आपातकालीन सेवा – 112
चिकित्सा सहायता – 108
बाल सहायता नंबर – 1098
साइबर हेल्पलाइन – 1930
साइबर अपराध पोर्टल – cybercrime.gov.in
इन स्थानों पर पहुंची पुलिस टीम
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर पंपलेट वितरित किए—
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने विधियानी तिराहा व सरैया बाईपास पर।
थाना महिला पुलिस ने समय माता मंदिर, मेहदावल बाईपास व मगहर क्षेत्र में।
थाना महुली पुलिस ने टिकईकोल चौबे में।
थाना मेंहदावल पुलिस ने टड़वरिया चौराहा पर।
थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने देउरा व छिबरा क्षेत्र में।महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, अपराध अथवा अन्याय की स्थिति में भयभीत न हों, बल्कि निडर होकर अपनी बात रखें और तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं से संपर्क करें।मिशन शक्ति 5.0 के माध्यम से संतकबीरनगर पुलिस का संदेश स्पष्ट रहा—“नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन, सुरक्षित समाज की पहचान।”#news #tranding #वायरल