बूथ मजबूत तो चुनाव में जीत आसान: सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद
संतकबीरनगर। मेहदावल में बूथ अध्यक्षों और सेक्टर प्रभारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संतकबीरनगर के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन का उद्देश्य बूथ अध्यक्षों और सेक्टर प्रभारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना रहा।
सांसद ने कहा कि चुनाव में बूथ अध्यक्ष और सेक्टर प्रभारी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। यदि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत रहेगा तो प्रत्याशी को चुनाव जीतने में कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से छोटी-छोटी जातियों और समाज के सभी वर्गों को साथ जोड़ने और उन्हें पार्टी से जोड़ने का प्रयास करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही चुनाव जिताने का काम करता है। जितने अधिक बूथ अध्यक्ष और सेक्टर प्रभारी सक्रिय होकर मेहनत करेंगे, उतना ही संगठन मजबूत होगा। सांसद ने सभी बूथ अध्यक्षों और सेक्टर प्रभारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और आगामी चुनाव के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जयराम पांडे, विजय यादव, मोनू पांडे, सुनील सिंह, इसाक अंसारी, मोहम्मद अहमद, ओमकार यादव सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Sep 7, 2026