जिला पंचायत सदस्य राम सुरेश चौरसिया ने 63 केवीए ट्रांसफार्मर को लेकर विद्युत विभाग पर उठाए सवाल, जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
संतकबीरनगर। जिले के जिला पंचायत सदस्य राम सुरेश चौरसिया ने ग्राम पंचायत देवरिया गंगा में विद्युत ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि को लेकर विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
राम सुरेश चौरसिया ने बताया कि उनके जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरिया गंगा में लगभग 70 कनेक्शनधारी उपभोक्ता हैं। यहां वर्तमान में 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा है, जिससे अधिक लोड के कारण ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर 22 सितंबर 2025 से लगातार विभागीय अधिकारियों के चक्कर लगाए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता हुई थी और आश्वासन दिया गया था कि मार्च 2026 तक ट्रांसफ