विजय यादव ने बूथ सम्मेलन में भरा जोश, कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारी में जुटने का किया आह्वान
संत कबीर नगर। मेहदावल में समाजवादी पार्टी की ओर से बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संत कबीर नगर के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय यादव ने बूथ अध्यक्षों और सेक्टर प्रभारियों में जोश भरते हुए कहा कि चुनाव में बूथ अध्यक्ष और सेक्टर प्रभारी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है।
बूथ का कार्यकर्ता ही नेताओं और प्रत्याशियों की असली ताकत होता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ संगठन के लिए काम करने का आह्वान किया।
विजय यादव ने कहा कि बूथ अध्यक्ष और सेक्टर प्रभारी मिलकर भाजपा की लंका जलाने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी बूथ अध्यक्ष या सपा कार्यकर्ता को उनकी जरूरत पड़ेगी तो वह हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े रहेंगे।
इस दौरान जयराम पांडे, मोनू पांडे, सुनील सिंह, विनोद यादव, अनवर अंसारी, रामवृक्ष यादव, मोहम्मद अहमद, ओमकार यादव, हरिवंश मौर्य और चंद्रप्रकाश शुक्ला सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।